Shehnaaz Gill VIDEO: दुबई में कुछ यूं शहनाज ने सेलिब्रेट किया प्री बर्थडे सेलिब्रेशन, फैंस बोले- सिद्धार्थ शुक्ला को मिस…

Shehnaaz Gill VIDEO: पंजाब की कैटरीना कैफ ने दुबई में अपना प्री बर्थडे सेलिब्रेट किया. शहनाज ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. फैंस इसमें अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं.

Shehnaaz Gill VIDEO: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल अपनी क्यूटनेस से दर्शकों के दिलों पर राज करती है. 27 जनवरी को पंजाब की कैटरीना कैफ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी. अब उन्होंने दुबई में अपना प्री बर्थडे सेलिब्रेट किया. जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्लिप में एक्ट्रेस को बेहतरीन सीन्स के साथ क्रूज पर बैठे देखा जा सकता है. वह हवाओं का आनंद ले रही हैं. इसके अलावा पीछे थ्री टायर केक भी रखा हुआ है. हालांकि केक काटने समय वह इमोशनल हो जाती हैं. अपने कैप्शन में, शहनाज ने लिखा, “दुबई में स्टाइल में जश्न मना रही हूं! मेरे अद्भुत मित्र को धन्यवाद, जिन्होंने मेरे जन्मदिन को इतना खास बना दिया. #CountingDownToTheBigDay—प्री बर्थडे सेलिब्रेशन! #AinDubai #DubaiDiaries #BirthdayGoals #GratefulHeart.” एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, वाह क्या बात है… आप ऐसे ही एंजॉय करो और खुश रहो. एक दूसरे यूजर ने लिखा, मेरी सना कितना मजा कर रही है… हैप्पी बर्थडे. एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्या आप सिद्धार्थ शुक्ला को मिस कर रही हैं क्या.” शहनाज को हाल ही में फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में देखा गया था और वह विक्की कौशल के साथ एक अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं.

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी प्यार करती हैं Shehnaaz Gill, यकीन नहीं होता तो देखें सिड को लेकर क्या किया पोस्ट

यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill Inspired Punjabi look: गुरु नानक जयंती पर शहनाज गिल के पंजाबी लुक को अपनाकर दिखें पंजाबन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >