Khatron Ke Khiladi 13 का ये स्टंट करते वक्त इमोशनल हो गये थे शीजान खान, बोले- ऐसी चीजें जो मुझे परेशान…

शीजान ने खतरों के खिलाड़ी 13 के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया. उन्होंने कहा, हर स्टंट ने मुझे थोड़ा बदल दिया है, इससे मेरा आत्मविश्वास वापस आ गया है. शो करने का मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव था.

तुनिशा सुसाइड केस से लाइमलाइट में आये शीजान खान हाल ही में रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग खत्म कर भारत पहुंचे हैं. कलर्स की ओर से उनके स्ंटट से जुड़ा एक प्रोमो भी जारी किया गया है, जिसमें वह निडर होकर गेम खेल रहे हैं. अब एक्टर ने शो करने के अपने अनुभव, अपने डर पर काबू पाने और बहुत कुछ के बारे में खुलकर बात की. यही नहीं एक्टर ने ये भी कहा कि खतरों के खिलाड़ी ने उनके जीवन ने दूसरा मौका दिया है और आत्मविश्वास को भी कई हद तक बढ़ाया है.

खतरों के खिलाड़ी 13 पर बोले शीजान खान

शीजान खान ने कहा, मैंने खुद पर बहुत दबाव डाला था, लेकिन जैसे ही मैंने खतरों के खिलाड़ी पर अपनी यात्रा शुरू की और शो में आगे बढ़ा और एक के बाद एक स्टंट करना शुरू किया, तो दिल को काफी सूकुन मिला. हर स्टंट ने मुझे थोड़ा बदल दिया है, इससे मेरा आत्मविश्वास वापस आ गया है. शो करने का मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव था. मैंने शो में बहुत सी नई चीजें कीं. मैंने पहली बार भारत से बाहर यात्रा की, मैंने पहली बार एक रियलिटी शो किया, मैं पहली बार रोहित शेट्टी सर से मिला और नई चुनौतियों का सामना किया, जिनके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा करूंगा.

ये स्टंट करते वक्त इमोशनल हो गये थे शीजान खान

शीजान खान ने खुलासा किया कि, एक स्टंट था, जिसे जब मैं कर रहा था तो ऐसी चीजें थीं, जो मुझे परेशान करने लगीं… क्या होता है ना जब एक इंसान की जिंदगी में कुछ चीजें हो जाती हैं… उस वक्त खुद को अच्छे से संभालना बहुत जरूरी है. मैं कुछ चीजों से लड़ रहा हूं और एक कमजोर पल था और मैंने खुद को संभाला. मैंने अपने आप को कहा, यह भावुक होने की सही जगह नहीं है. मैंने खुद से वादा किया है कि मैं किसी के सामने आंसू नहीं बहाऊंगा. यह सिर्फ मेरी मां या भगवान के सामने होगा. कोशिश मेरी पूरी होती है… लेकिन कुंभख्त आंसू निकलते हैं.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की पाखी ने बिग बॉस 17 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेकर्स से…
कॉकरोच से नहीं लगता है डर

शीजान खान ने कहा, यह सब ईश्वर की कृपा है कि मैं स्टंट के दौरान धैर्य बनाए रख पा रहा हूं. हर स्टंट से पहले मैं खुद को शांत कर लेता था और बस एक ही बात कहता था कि अंतिम परिणाम मेरे हाथ में नहीं है और इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मेरा ध्यान सिर्फ काम खत्म करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर है. थोड़ा ज्यादा हो जाएगा मैं बोल दूंगा तो लेकिन इसमें डरवानी चीजें देखी हैं, तो कॉकरोच और इगुआना क्या वह मेरा बिगाड़ लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >