शीजान खान की जमानत याचिका खारिज, तुनिशा शर्मा के परिवार ने पुलिस से की ये खास गुजारिश

Tunisha Sharma Suicide case: मुंबई की एक अदालत ने आज शीजान खान की जमानत याचिका खारिज कर दी है. एक्ट्रेस की मां ने शीजान और उनकी मां पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. बता दें कि बीते 24 दिसबंर को तुनिशा ने अली बाबा शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी.

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में हर रोज कई खुलासे हो रहे हैं. जहां शीजान तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस कस्टडी में हैं. आज वसई कोर्ट में शीजान के बेल पर सुनवाई हुई. जहां कोर्ट ने एक्टर को राहत नहीं देते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. अब शीजान खान के वकील मंगलवार को हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी डालेंगे.

शीजान की मां को आरोपी बनाने की मांग

इसके अलावा ये भी अपडेट आ रही है कि तुनिशा के परिवार वाले शीजान की मां पर भी कई आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने वसई विरार सीपी मधुकर पांडे संग मुलाकात कर शीजान की मां को भी केस में आरोपी बनाने की मांग की है. बता दें कि तुनिशा ने बीते 24 दिसंबर को पालघर के वसई में अपने टेलीविजन शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट आत्महत्या कर ली थी.

शीजान की जमानत याचिका खारिज

शीजान खान की जमानत याचिका आज वसई कोर्ट ने खारिज कर दी. 25 दिसंबर, 2022 को शीजान को तब से पुलिस हिरासत में रखा गया है, जब तुनिशा की मां वनिता शर्मा ने उनपर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि अभिनेता ने उनकी बेटी का बस ‘इस्तेमाल’ किया. तुनिशा की मां ने भी शीजान और उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि शीजान तुनिशा को पीटता था, और उसे इस्लाम में परिवर्तित होने के लिए मजबूर कर रहा था.

Also Read: पवन सिंह के साथ भोजपुरी गाने में काम कर चुकी हैं सौंदर्या शर्मा, VIDEO में देखें दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री
शीजान की बहन ने भाई का किया बचाव

जब से शीजान खान की गिरफ्तारी हुई है, तब से उनकी बहनें लगातार प्रेस वार्ता कर अपने भाई को निर्दोष बता रही हैं. एक बयान में शीजान की बहनों शफाक और फलक नाज ने आरोप लगाया था कि उनका भाई तुनिशा की मौत के बाद मीडिया ट्रॉयल का शिकार हुआ था. हाल ही में खबर आई थी कि तुनिशा ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले अली नाम के शख्स को कॉल किया था. शीजान खान के वकील ने मुंबई की एक अदालत को बताया था कि उनकी मौत से पहले तुनिशा और अली ने एक डेटिंग ऐप पर चैट की थी. इसके जवाब में तुनिशा की मां ने कहा था कि अली उनकी बेटी का बस दोस्त हैं, जो उनके जिम ट्रेनर थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >