Sonakshi Sinha Wedding: पहली बार अपने होने वाले दामाद के साथ नजर आए शत्रुघ्न सिन्हा, देखें वीडियो

Sonakshi Sinha Wedding: शत्रुघ्न सिन्हा को उनके होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ पहली बार स्पॉट किया गया, देखें वीडियो.

Sonakshi Sinha Wedding: शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर कुछ दिनों से काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं. दरअसल इस हफ्ते सोनाक्षी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. बीते दिनों कई ऐसी चर्चाएं चल रही थी की शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से नाखुश हैं और वो इसका हिस्सा नहीं बनेंगे लेकिन जूम से एक खास बातचीत के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में ये कह दिया है कि उन्हें इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है और उनका आशीर्वाद अपनी बेटी और होने वाले दामाद के साथ है. हालांकि सोनाक्षी के भाई के तरफ से भी पहले इस शादी को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही थी और अब भी उन्होंने इस शादी के प्रति अपनी सहमति नहीं दिखाई है. बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी 23 जून को मुंबई में होने जा रही है और इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे.

Also Read: Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: इन फोटोज को देखने के बाद कन्फर्म है सोनाक्षी और जहीर की शादी? आप भी देखें….

Also Read: Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Love Story: पहली बार सोनाक्षी से कुछ यूं मिले थे जहीर, इस तरह शुरू हुई थी लवस्टोरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >