Brahmastra 2: शाहरुख खान के बाद ‘वानरास्त्र’ बनेंगे आर्यन खान? जानें वायरल तसवीर के पीछे क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रही है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ में नजर आएंगे. अब इस खबर के पीछे कितनी सच्चाई है चलिए आपको बताते है. बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था.

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक पॉपुलर स्टारकिड है. आर्यन की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. हाल ही में स्टारकिड का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एयरपोर्ट पर काफी स्मार्ट लुक में दिखे थे. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तसवीर वायल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा कि वो ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में नजर आएंगे. अब आपको बताते है इस वायरल खबर की सच्चाई.

आर्यन खान का बॉलीवुड डेब्यू

आर्यन खान की एक तसवीर सामने आई थी, जिसमें वो ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के एक पोस्टर में दिख रहे है. ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें आर्यन वानरस्त्र के रूप में दिखेंगे. ये एक फैनपेज aryankhanfanpge21 ने शेयर किया है. इसमें आर्यन खड़े है और उनके चारों तरफ आग की लपटें है. पीछे शाहरुख खान खड़े दिख रहे है. पोस्टर में लिखा है, यंग वानरास्त्र के रूप में.‘

जानें वायरल पोस्टर का सच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. इसे एक आर्यन खान के फैन पेज ने बनाया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रह्मास्त्र के अगले पार्ट का नाम देव है. वानरस्त्र जैसा कोई नाम है फिल्म का. तो ये फेक पोस्टर है. बता दें कि ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान ने कैमियो रोल निभाया था. इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन अहम रोल में नजर आए.

Also Read: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर आया इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का दिल, अपने प्यार का यूं किया इजहार!
आर्यन खान को एक्टिंग में नही है दिलचस्पी

गौरतलब है कि आर्यन खान को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है. आर्यन इन दिनों एक वेब सीरीज पर काम कर रहे है. वहीं, उनकी बहन सुहाना खान जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही है. वो जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आएगी. इसमें खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी है और ये अगले साल रिलीज होगी.

कुछ समय पहले आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें आर्यन को एक फैन गुलाब देता दिखा था. गुलाब लेने के बाद स्टारकिड उसे सलाम करते दिखे थे. इस वीडियो पर यूजर्स ने खूब सारे कमेंट किए थे. इसे विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >