Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, अब गुरुवार सुबह 11 बजे होगी सुनवाई

Aryan Khan case : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज जमानत नहीं मिली है. जमानत याचिका पर अब  गुरुवार सुबह 11 बजे सुनवाई होगी. आर्यन को एक रात और आर्थर रोड जेल में गुजारना होगा.

11:09 PM. 13 Oct 21 11:09 PM. 13 Oct

आर्यन खान को नहीं मिली जमानत

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज जमानत नहीं मिली है. जमानत याचिका पर अब गुरुवार सुबह 11 बजे सुनवाई होगी. आर्यन को एक रात और आर्थर रोड जेल में गुजारना होगा.

11:09 PM. 13 Oct 21 11:09 PM. 13 Oct

आर्यन के वकील नेकही ये बात

आर्यन खान के वकील ने कहा कि वह हिरासत में हैं, उसे सबक मिल गया है. वे पेडलर नहीं हैं. उन्होंने काफी कुछ सहा है.

11:09 PM. 13 Oct 21 11:09 PM. 13 Oct

शरद पवार का बड़ा बयान

आर्यन खान की बेल पर सुनवाई के दौरान एनसीपी चीफ शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया है. पवार ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी और एनसीबी जैसी संस्थाओं का राजनीति के लिए गलत इस्तेमाल कर रही है. पवार ने इस दौरान एनसीबी का भी नाम लिया. एनसीबी ने ही क्रूज पर रेड मारकर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था.

11:09 PM. 13 Oct 21 11:09 PM. 13 Oct

अमित देसाई ने 27ए को लेकर दी अपनी दलील

अमित देसाई ने कहा कि जब आर्यन को डिटेन किया गया, तब उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया था. उसे 27A में अरेस्ट क्यों नहीं किया गया. क्योंकि, 27 A illicit drugs trafficking के तहत आता है. आज तक उन्होंने ये सेक्शन नहीं लगाया है. तब कैसे कह सकते है कि ये illicit drugs trafficking है.

11:09 PM. 13 Oct 21 11:09 PM. 13 Oct

अमित देसाई ने रखा अपना पक्ष

आर्यन के वकील अमित देसाई ने कहा कि 2 अक्टूबर को दोपहर को मेरे क्लायंट (आर्यन) पार्टी में न्योता के बाद पहुंचे थे. आर्यन अपने दोस्त अरबाज के साथ वहां पहुंचे थे. जैसे ही वह सुरक्षा जांच के लिए पहुंचे तब उन्हें एनसीबी के अधिकारीयों ने रोका और पंचनामा किया.

11:09 PM. 13 Oct 21 11:09 PM. 13 Oct

आर्यन खान मामले पर जांच जरुरी

एनसीबी ने आर्यन खान और मुनमुन धमेचा की जमानत याच‍िका पर अपना जवाब दाख‍िल कर दिया है. एनसीबी ने कहना कि भले ही आर्यन के पास ड्रग्स नहीं मिला हो, लेकिन वे पेडलर के संपर्क में थे. इसकी जांच जरूरी है.

11:09 PM. 13 Oct 21 11:09 PM. 13 Oct

ट्विटर पर #NobailOnlyJail हुआ ट्रेंड

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक ओर जहां शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी का विरोध किया है, वहीं अब ट्विटर पर #NobailOnlyJail ट्रेंड कर रहा है.

11:09 PM. 13 Oct 21 11:09 PM. 13 Oct

एनसीबी ने आर्यन की जमानत अर्जी का किया विरोध

एनसीबी ने आर्यन खान और दूसरे आरोपियों की जमानत अर्जी पर संबंधित वकीलों के अपने जवाब की कॉपी सौंप दी है. साथ ही एनसीबी ने शाहरुख के बेटे आर्यन और सभी आरोपियों की जमानत का विरोध भी किया है.

11:09 PM. 13 Oct 21 11:09 PM. 13 Oct

पूजा ददलानी का वीडियो वायरल

आर्यन खान की जमानत के मामले में पूजा ददलानी शाहरुख खान के सिक्योरिटी हेड रवि के साथ कोर्ट पहुंचीं थी. इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पूजा कोर्ट में अंदर जाने से पहले अपने दस्तावेज चेक करवाती नजर आ रही हैं.

11:09 PM. 13 Oct 21 11:09 PM. 13 Oct

समीर वानखेड़े पहुंचे एनसीबी ऑफिस

जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े एनसीबी ऑफिस पहुंचे, दोपहर बाद आर्यन खान की जमानत याचिका की सुनवाई में शामिल होंगे

11:09 PM. 13 Oct 21 11:09 PM. 13 Oct

शत्रुघ्न सिन्हा ने शाहरुख को किया सपोर्ट

शाहरुख खान के इस मुश्किल वक्त में पूरा बॉलीवुड उनके साथ खड़ा रहा है. वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने भी आर्यन का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा, ‘हम ये नहीं कह सकते कि ये उनका धर्म है, जो रास्ते में आया है, वह भारत माता का बेटा है और सभी संव‍िधान के अधीन बराबर है. शाहरुख खान बड़े आदमी है, इसीलिए आर्यन का नाम उछल रहा है.

11:09 PM. 13 Oct 21 11:09 PM. 13 Oct

कोर्ट और वकील को एनसीबी का इंतजार

फिलहाल अभी एनसीबी की तरफ से कोर्ट में कोई भी नहीं पहुंचा है. बता दें कि आज की सुनवाई में आर्यन खान के अलावा नुपूर सार‍िका, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, श्रेयस नायर, अव‍िन साहू, आच‍ित और मोहक जसवाल की बेल अर्जी पर सुनवाई होगी.

5:32 PM. 13 Oct 21 5:32 PM. 13 Oct

खाना नहीं खा रहे आर्यन खान

शाहरुख खान और गौरी खान अपने लाडले के जमानत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन जेल का खाना नहीं खा रहे हैं और पार्ले जी बिस्किट से ही पेट भर रहे हैं.

5:32 PM. 13 Oct 21 5:32 PM. 13 Oct

पूरे परिवार को है बेल का इंतजार

शाहरुख ने जिस वकील को चुना है, उन्होंने साल 2002 में सलमान खान को हिट एंड रन केस में बरी कराया था, ऐसे में पूरा खान परिवार आर्यन खान के बेल का इंतजार कर रहा है. क्या अमित देसाई आर्यन खान को जेल से बाहर ला पाएंगे? इसका फैसला आज होना है.

मुख्य बातें

Aryan Khan case : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज जमानत नहीं मिली है. जमानत याचिका पर अब  गुरुवार सुबह 11 बजे सुनवाई होगी. आर्यन को एक रात और आर्थर रोड जेल में गुजारना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >