शाहरुख की ऑनस्‍क्रीन बेटी अंजलि ने विदेशी बॉयफ्रेंड से की सगाई, इतने सालों में काफी बदल गई एक्ट्रेस, PIC

फिल्‍म ‘कुछ कुछ होता है’ फेम सना सईद के फैंस के लिए खुशखबरी है. सना ने सगाई कर ली है. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर फैंस को गुडन्यूज दी है. सना ने फिल्म में शाहरुख खान की बेटी अंजलि का रोल निभाया था.

शाहरुख खान की फिल्‍म ‘कुछ कुछ होता है’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है. फिल्म आज भी दर्शकों को याद है. इस मूवी में शाहरुख की बेटी अंजलि का किरदार सना सईद ने निभाया था. सना अब तो काफी बड़ी हो गई है और अब शादी करने जा रही है. एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है और इस बात की जानकारी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है.

सना सईद ने की सगाई

सना सईद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. नये साल के मैके पर एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड साबा वॉनर के साथ सगाई कर लिया है. वीडियो में वो अपनी सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रहे है. साबा उन्हें घुटनों के बाल बैठकर प्रपोज करते दिखे. जिसके बाद एक्ट्रेस ने हां कह दिया और खुशी से झूमने लगी. वीडियो में दोनों ब्लैक आउटफिट में दिख रहे है.

यूजर्स दे रहे बधाई

सना सईद ने वीडियो के साथ कैप्शन में कुछ नहीं लिखा. सिर्फ दिल, रिंग, और लव फेस वाला इमोजी बनाया. वीडियो शेयर करते ही इसपर यूजर्स कमेंट कर उन्हें बधाई देने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बधाई आपको. एक अन्य यूजर ने लिखा, बधाई हो अंजलि. एक और यूजर ने लिखा, आप लोग शादी कब करेंगे. कई यूजर्स इसपर शुभकामनाएं लिखकर कपल को बधाई दे रहे है.

जानें कौन है साबा वॉनर?

साबा वॉनर एक हॉलीवुड साउंड डिजाइनर और वो इस बारे में अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को अपडेट देते रहते है. साबा, सना के साथ खई तसवीरें भी पोस्ट करते रहते है. वो लॉस एंजेलिस में रहते है. वहीं, सना सईद ने ‘कुछ कुछ होता है’ में अपने एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था. वह फिल्‍म ‘बादल’ और ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में नजर आ चुकी है. इसके अलावा वो टीवी सीरीयल्‍स ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’, ‘लो हो गई पूजा इस घर की’, ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘लाल इश्क’ और रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 6’, ‘नच बलिए 7’, ‘झलक दिखला जा 7’ और ‘झलक दिखना जा 9’ में काम कर चुकी है.

Also Read: Movies List 2023: पठान से लेकर किसी का भाई किसी की जान तक, इस साल रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >