सुहाना खान ने शीशे के सामने खड़े होकर दिये दिलकश पोज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्टारकिड की तस्वीर

तस्वीर में सुहाना शीशे के सामने खड़े होकर पोज देती नजर नजर आ रही हैं. सुहाना के दोस्त, बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी ख़ुशी कपूर भी द आर्चीज़ में सुहाना के साथ नज़र आएंगी. बुधवार को तस्वीर शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा, "मेरे साथ तैयार हो जाओ."

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो जल्द ही द आर्चीज से इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. स्टारकिड सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने एक स्टाइलिश तस्वीर शेयर की है जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. उनकी तस्वीर पर प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

शीशे के सामने खड़े होकर पोज दे रही हैं सुहाना खान

तस्वीर में सुहाना शीशे के सामने खड़े होकर पोज देती नजर नजर आ रही हैं. सुहाना के दोस्त, बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी ख़ुशी कपूर भी द आर्चीज़ में सुहाना के साथ नज़र आएंगी. बुधवार को तस्वीर शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा, “मेरे साथ तैयार हो जाओ.” तस्वीर में सुहाना मिनिमल मेकअप के साथ ब्लैक आउटफिट पहने नजर आ रही हैं. उनकी आंखों की खूबसूरती पर फैंस दिल हार बैठे हैं.

https://www.instagram.com/p/Cgylkrfpxp2/
सुहाना की बेस्टीज ने किये ऐसे कमेंट्स

खुशी कपूर ने सुहाना खान की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, “क्यूट.” शनाया कपूर ने तस्वीर के लिए दिल वाला इमोजी शेयर किया. सुहाना और खुशी के साथ द आर्चीज के को-स्टार युवराज मेंडा ने लिखा, “मुझे यह पसंद है …” अनन्या पांडे ने लिखा, “बांबी (जो इतालवी में बच्चे के लिए अनुवादित)” एक यूजर ने लिखा, ”ब्यूटीफुल गर्ल.” उनकी तस्वीर पर फैंस दिल और आग वाला इमोजी भी शेयर कर रहे हैं.

द आर्चीज से डेब्यू करेंगी सुहाना

बता दें कि सुहाना, शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी हैं. सुहाना जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अपना फिल्मी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मुख्य भूमिकाओं में स्टार किड्स को कास्ट करने के लिए ज़ोया की फिल्म ने लोगों का ध्यान खींचा है. फिल्म सुहाना खान, खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य के अभिनय की शुरुआत करेगी. आर्चीज में वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, डॉट और युवराज मेंडा भी होंगे. मेकर्स ने पिछले साल नवंबर में सोशल मीडिया पर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता छोड़ रहे टप्पू? अब राज आनदकट ने ऐसी खबरों पर दी प्रतिक्रिया
इंस्टाग्राम पर है इतने फॉलोवर्स

गौरतलब है कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनकी तस्वीरों पर फैंस दिल हार बैठते हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >