फिल्मों के लिए नहीं, बेइज्जती का बदला लेने के लिए Shahrukh Khan ने बनाए थे 6 पैक एब्स, खुद किया था खुलासा

Shahrukh Khan एब्स के पीछे एक कहानी है, जिसका खुलासा उन्होंने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में किया था. उन्होंने बताया था कि इसकी वजह उनका बेटा आर्यन था

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) जब अपनी फिल्म ओम शांति ओम में सिक्स पैक एब्स के साथ नजर आएं तो फैंस उनके दीवाने हो गये थे. यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी और सुपरहिट रही थी. लेकिन शाहरुख के इस एब्स के पीछे एक कहानी है, जिसका खुलासा उन्होंने करण जौहर (Karan Johar) के शो कॉफी विद करण (Coffee with Karan) में किया था. उन्होंने बताया था कि इसकी वजह उनका बेटा आर्यन था और उन्होंने बेटे की बेइज्जती का बदला लेने के लिए बनाया था.

Also Read: Shahrukh Khan का शानदार 4 मंजिला ऑफिस क्‍वारंटीन जोन में बदला, देखें Video

करण जौहर के शो में शाहरुख ने इस बात का खुलासा किया था कि तब उनका नौ साल बेटा आर्यन उन्हें मोटा समझता था. और जब स्कूल में एक लड़की ने शाहरुख को मोटा बुलाया तो आर्यन की उसके साथ लड़ाई हो गई थी. जिसके बाद शाहरुख ने अपने बेटे को डांट भी लगाई थी.

शाहरुख ने कहा था, ‘मेरे बेटे को लगता है कि मैं मोटा हूं. उसने एक लड़की के साथ मारपीट की. उस लड़की ने पहले मुझे गाली दी. लेकिन आर्यन ने कुछ नहीं कहा, तभी लड़की ने कहा कि मैं कौन बनेगा करोड़पति में बहुत बदसूरत लग रहा था. इस पर भी आर्यन ने कंट्रोल किया और कुछ नहीं कहा.’

शाहरुख ने आगे बताया, ‘और आखिर में जब उस लड़की ने कहा कि तुम्हारे पापा मोटे हैं तो आर्यन ने उसे मार दिया. मैं इस बात बहुत नाराज हुआ, तब आर्यन ने मुझसे कहा कि इसमें उस लड़की की गलती नहीं थी. ये आपकी वजह हुआ है. आप मोटे क्यों हो? आप बदसूरत नहीं हो. आप केबीसी भी स्मार्ट लग रहे थे. मैं जानता हूं कि आप कूल हो लेकिन आप मोटे हो पापा.’

Also Read: #AsKSRK: शाहरुख खान से दिल खोलकर फैंस ने किये सवाल, तो किंग खान ने दिये यूं जवाब

इस घटना के बाद शाहरुख ने ओम शांति ओम फिल्म के गाने दर्द-ए-डिस्को में अपने सिक्स पैक एब्स बनाकर दिखाये थे. ये गाना सुपरहिट रहा था. साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख ने 8 पैक एब्स बनाकर सबको हैरत में डाल दिया था.

बता दें कि ओम शांति ओम फिल्म से दीपिका पादुकोण ने अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था. शाहरुख-दीपिका स्टारर यह सुपरहिट फिल्म पूर्नजन्म पर आधारित एक लव-स्टोरी थी, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था. यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >