कभी Virat Kohli की बायोपिक करना चाहते थे शाहरुख खान, ऐसा था अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

एक बार शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह विराट कोहली की बायोपिक करना चाहते हैं. ये बात सुनकर अनुष्का शर्मा हैरान रह गई थी और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे.

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा एक दूसरे के काफी क्लोज है. दोनों काफी अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं. अक्सर स्टार्स को एक दूसरे संग मस्ती-मजाक करते हुए देखा जाता है. अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और बाद में ‘जब तक है जान’, ‘जब हैरी मेट सेजल’ और ‘जीरो’ जैसी फिल्मों में धमाका किया. इतने लंबे समय तक एक साथ काम करने के बाद, उनके बीच फैमिली जैसा रिश्ता बन गया. दोनों सेलेब्स को एक दूसरे के सभी सीक्रेट पता रहने लगे. यही कारण है कि जब किंग खान ने विराट कोहली की बायोपिक करने की इच्छा व्यक्त की थी.


विराट कोहली की बायोपिक में काम करने की चाहत रखने वाले शाहरुख खान
दरअसल ये उस समय की बात है, जब इम्तियाज अली की जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन चल रहे थे. फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहरुख खान से पूछा गया कि वह किस क्रिकेटर की बायोपिक में काम करना चाहेंगे. यह जानते हुए कि उस समय अनुष्का शर्मा विराट को डेट कर रही थीं. किंग खान ने मजाक में कहा कि वह विराट कोहली की बायोपिक करना चाहेंगे. इस जवाब से अनुष्का शर्मा समेत वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.


विराट की बायोपिक वाली बात पर अनुष्का ने दिया था जबरदस्त रिएक्शन
इसके बाद अभिनेत्री ने बताया कि कैसे उन्हें विराट कोहली का किरदार निभाने के लिए दाढ़ी बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी. शाहरुख ने मजाक में जवाब दिया कि उनके पास पहले से ही दाढ़ी है और वह बिल्कुल जब हैरी मेट सेजल में विराट कोहली की तरह दिखते हैं. बता दें कि जब हैरी मेट सेजल 2017 में रिलीज हुई थी, उसी साल अनुष्का और विराट शादी के बंधन में बंधे थे.


कैसा है अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान का रिश्ता
अनुष्का शर्मा ने एक बार शाहरुख खान संग अपने रिश्ते पर बात की थी. उन्होंने कहा कि एसआरके मेरे काफी क्लोज है. हम दोनों एक दूसरे संग हर बात शेयर करते हैं. अनुष्का ने कहा कि उन्हें समय-समय पर एक-दूसरे के संपर्क में रहने की जरूरत नहीं है, लेकिन जब वे चैट करते हैं या मिलते हैं, तो सारी बातें होती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अनुष्का स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं और रात 8 बजे सो जाती हैं.

Also Read- Virat Kohli: विराट कोहली दूसरी बार बने पापा, अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >