Sara Tendulkar Breakup: सचिन तेंदुलकर की लाडली का टूटा दिल, सिद्धांत चतुर्वेदी संग हुआ ब्रेकअप, वजह करेगा हैरान

Sara Tendulkar Breakup: सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा का दिल टूट गया है. जी हां बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी संग उनका ब्रेकअप हो गया. कुछ दिनों पहले ही उनके प्रेम संबंधों की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई थीं और अब फैंस अलग होने की खबर सुन शॉक्ड हो गए.

Sara Tendulkar Breakup: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर का कथित तौर पर ब्रेकअप हो गया है. कुछ दिनों पहले ही उनके अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर छाई थी और अब इस अपडेट ने नेटिजन्स को चौंका दिया. हाल ही के हफ्तों में कई मौकों पर स्टार्स को साथ स्पॉट किया गया था. सिद्धांत का नाम पहले बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा संग जुड़ा था.

सारा तेंदुलकर और सिद्धांत का हुआ ब्रेकअप

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, “हाल ही में सारा और सिद्धांत का ब्रेकअप हुआ. यह सिद्धांत ही थे, जिन्होंने इसे खत्म करने का फैसला किया. दोनों ने एक-दूसरे के परिवार से मिलने के बाद ऐसा किया. दोनों एक दूसरे संग सीरियस थे, लेकिन फैमिली इंट्रोडक्शन के बाद चीजें खत्म हो गई.”

सारा का नाम इस शख्स संग जुड़ता था

सिद्धांत चतुर्वेदी और सारा तेंदुलकर के ब्रेकअप की असली वजह अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन फैंस इस बात से हैरान हैं कि इस जोड़े ने इतनी जल्दी अलग होने का फैसला क्यों किया. हालांकि सिद्धांत और सारा ने कभी भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. सिद्धांत के साथ कथित रिश्ते से पहले, सारा का नाम अक्सर भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता था. हालांकि, गिल ने अफवाहों का खंडन किया और यह स्पष्ट किया कि वह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं और पूरी तरह से अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान दे रहे हैं.

सिद्धांत का इस हसीना संग जुड़ा था नाम

दूसरी ओर, सिद्धांत के बारे में पहले अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ रिश्ते में होने की अफवाह थी. कथित तौर पर वह रिश्ता भी पिछले साल खत्म हो गया. एक पुराने इंटरव्यू में, सिद्धांत ने दिल टूटने से निपटने के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा, “जब मैं 20 साल का था, तब मेरा दिल टूट गया था… मैं और मेरा पार्टनर लाइफ में दो अलग चीज चाहते थे और इससे मेरा दिल टूट गया, क्योंकि मुझे प्यार और करियर में से एक को चुनना था.”

यह भी पढ़ें- Border 2 के सेट से सनी देओल की पहली तसवीर आई सामने, सेना की वर्दी पहने जंग के लिए दिखे तैयार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >