लॉकडाउन में लोगों को भाया Balam Alto गाना, ‘काला डोरा’ से Sapna Choudhary फैंस के उड़ा रही होश, आप भी देखें

Sapna Choudhary डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किये जाते हैं. इस लॉकडाउन के कारण उनके कुछ डांस वीडियो खूब देखे जा रहे हैं.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस और गानों के चलते अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं. सपना के हर जगह भारी तादाद में फैंस हैं. उनका स्टेज परफॉरमेंस देखने के लिए हजीरों की भीड़ जमा होती हैं. उनके डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किये जाते हैं. इस लॉकडाउन के कारण उनके कुछ डांस वीडियो खूब देखे जा रहे हैं.

Also Read: Lockdown के बीच Sapna Choudhary का नया गाना रिलीज, देखें ‘गजबन छोरी’ का धमाकेदार VIDEO

सपना चौधरी का हरियाणी गाना ‘बलम ऑल्टो’ का वीडियो यूट्यूब पर जारी हो चुका है. गाने में सपना चौधरी और नवीन नीरू की केमिस्ट्री को दिखाया गया है. गाने के बोल नवीन वीशु बाबा ने लिखे हैं.

हाल ही में सपना चौधरी का नया गाना ‘गजबन छोरी’ रिलीज हुआ है. इस गाने में सपना चौधरी का काफी ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. सपना चौधरी के इस नये वीडियो सॉन्ग गजबन छोरी को पी एंड एम मूवीज के म्यूजिक लेबल पर लांच किया गया है. इस गाने के एमडी देसी रॉक और सपना चौधरी ने गाया है. सपना के इस नये वीडियो सॉन्ग के निर्माता पवन चावला हैं और संगीत लक्ष्य ने दिया है.

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का गाना लुटेरा यूट्यूब पर धमाल मचा रहा हैं. इसमें वह देसी लुक में नजर आ रही हैं और वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. इस गाने में एक देसी लड़का है जो एक लुटेरा है, जो हमेशा अपनी गैंग साथ नजर आता है और लड़की परेशान करता है.

वायरल हो रहे वीडियो में सपना चौधरी हरियाणवी गाना ‘तू चीज लाजवाब’ पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं, जिसे देख उनके फैंस के भी होश उड़ गए हैं. गाने में सलवार कुर्ता पहने सपना जोरदार डांस कर रही हैं. इस गाने को राजु पंजाबी ने गाया है. जबकि इस गाने के बोल ऐंडी दहीया ने लिखे हैं.

इन दिनों हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक गाना यूट्यूब पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. काला डोरा गाने में सपना चौधरी का देसी हरियाणवी लुक देखने को मिल रहा है. राज मवार ने इस गाने में अपनी आवाज दी है और गाने के लीरिक्स एंडी दहिया के हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >