Sanvikaa Birthday: ‘पंचायत’ में सादगी से दीवाना बनाने वाली रिंकी की रियल वाली PHOTOS देखी है आपने?

Sanvikaa Birthday: TVF की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ की सादगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की असल जिंदागी में वह बेहद स्टाइलिश हैं.

Sanvikaa Birthday: TVF की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ में प्रधान जी की बेटी ‘रिंकी’ का किरदार निभाने वाली सांविका आज किसी पहचान की मोहताज नहीं. उन्होंने सीरीज में अपनी सादगी और अभिनय के दम पर दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाई है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की सीधी-साधी दिखने वाली प्रधान जी की बेटी रिंकी असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस और बोल्ड है. आज 8 जनवरी को वह अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर आइए उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें और जिंदगी पर एक नजर डालते हैं.

सांविका मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. हालांकि, वह कभी जॉब नहीं करना चहती थीं, बल्कि शुरुआत से ही उनका रुझान एक्टिंग की ओर अधिक था. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था की एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वह अपने घर वालों से झूठ बोलकर मुंबई आ गई थीं.

सांविका घरवालों से झूठ बोलकर किसी तरह मुंबई तो आ गई थीं, लेकिन यहां उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. इसके बाद उन्हें टीवी-ऐड में काम मिलने लगा.

एक्ट्रेस ने टीवी-ऐड के साथ-साथ ‘हजामत’ और ‘लखन लीला भार्गव’ जैसे वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन उन्हें असली पहचान TVF की चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ से मिली, जिसमें वह प्रधान जी की बेटी ‘रिंकी’ के किरदार में नजर आईं.

सांविका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 490K फॉलोअर्स हैं. आए दिन ऐक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस तस्वीरें से सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं.

यह भी पढ़े: Khushi Kapoor: खूशी कपूर ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- निकला था लव करने पर पापा आ गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >