Sanam Teri Kasam की हीरोइन इन 2 बॉलीवुड एक्टर्स संग फिल्मों में करना चाहती हैं काम, जानें नाम

Sanam Teri Kasam: पाकिस्तान के कई कलाकारों ने बॉलीवुड में काम किया है. फवाद खान, माहिरा खान जैसे मशहूर स्टार्स ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. अब पाकिस्तान की एक अभिनेत्री ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं के साथ फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई है.

Sanam Teri Kasam: पाकिस्तानी स्टार्स ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी काम किया है. फवाद खान, सबा कमर, माहिरा खान और मावरा होकेन की एक्टिंग के फैंस दीवाने हो गए. मावरा तो इन-दिनों ट्रेंड में है, क्योंकि उनकी फिल्म सनम तेरी कसम को काफी पसंक किया गया है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस किस 2 एक्टर्स संग फिल्मों में काम करना चाहती हैं. अगर नहीं तो आइये बताते हैं.

रणबीर कपूर के साथ रॉकस्टार जैसी फिल्म करना चाहती हैं मावरा

मावरा होकेन ने अभी तक बॉलीवुड में बस एक फिल्म की है, जिसका नाम ‘सनम तेरी कसम’ है. 5 फरवरी 2016 में मूवी रिलीज की गयी थी, जो उस वक्त फ्लॉप हुई. हालांकि साल 2025 में इसे फिर से रिलीज किया गया. इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ एक इंटरव्यू में मावरा ने कहा कि वह रणबीर कपूर की फिल्म का हिस्सा बनना चाहती है. एक्ट्रेस ने बताया, ”मैं निश्चित रूप से रणबीर के साथ काम करना चाहूंगी और उनके साथ रॉकस्टार जैसी फिल्म करना पसंद करूंगी.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

सलमान खान संग काम करना चाहती हैं मावरा

इसी इंटरव्यू में मावरा ने आगे बताया कि वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी फिल्मों में काम करना चाहती है. उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द रिटायर नहीं होंगे. उन्होंने कहा, ”बहुत सारे लोग हैं, जो उनके साथ काम करना चाहते हैं, मैं भी एक फिल्म तो जरूर करना चाहूंगी, क्योंकि मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं. बचपन में मैंने उनकी सारी फिल्में देखी है. मैं चाहती हूं कि वह हमेशा काम करते रहें और रिटायर नहीं हो. मुझे उम्मीद है कि मुझे कोई ऐसा मौका जरूर मिलेगा, जहां मैं किसी रोल में फिट बैठूंगी और उनके फिल्म का हिस्सा बनूंगी.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >