Salman-Shera Bonding: सलमान ने शेरा को सबके सामने किया टीज, बॉडीगार्ड का रिएक्शन देख इमोशनल हुए फैंस

Salman-Shera Bonding: अरबाज–शूरा की एनिवर्सरी पार्टी में सलमान खान और शेरा की बॉन्डिंग ने सबका दिल जीत लिया. मस्ती, हंसी और शर्माता हुआ शेरा काफी शानदार पल था. आखिर ऐसा क्या हुआ कि यह पल सोशल मीडिया पर छा गया है. पढे़ं पूरी खबर…

Salman-Shera Bonding: मुंबई में अरबाज खान और शूरा खान की वेडिंग एनिवर्सरी पार्टी के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का बिल्कुल अलग और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला. फैमिली फंक्शन में सलमान बेहद रिलैक्स और खुश नजर आए. इसी दौरान उन्होंने अपने सालों पुराने बॉडीगार्ड शेरा के साथ ऐसी हंसी-मजाक की कि माहौल और भी खुशनुमा हो गया.

सलमान ने इस मौके पर ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी और हमेशा की तरह सादगी में नजर आए. वेन्यू पर पहुंचते ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों और अपनी सिक्योरिटी टीम से मुलाकात की और फिर पपराजी के सामने थोड़ी देर के लिए पोज भी दिए. लेकिन असली चर्चा तब शुरू हुई, जब फोटो सेशन के बाद सलमान ने शेरा को मजाकिया अंदाज में छेड़ना शुरू कर दिया.

सलमान के कंधे पर झुकते नजर आए शेरा

शेरा उस दिन शार्प जैकेट, ब्लैक शर्ट और स्टाइलिश एक्सेसरीज में काफी स्मार्ट लग रहे थे. सलमान ने हंसते हुए फोटोग्राफर्स से कहा कि शेरा के आउटफिट की भी तस्वीरें ली जाएं. बस फिर क्या था, वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े और शेरा भी शरमा गए. वह मुस्कुराते हुए सलमान के कंधे पर झुकते दिखे. दोनों के बीच की यह बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आई. इसके बाद शेरा ने सलमान को वेन्यू के अंदर तक छोड़ा और पपराजी को हाथ हिलाकर बाय भी किया.

1995 से लगातार सलमान के साथ हैं शेरा

सोशल मीडिया पर यह पल तेजी से वायरल हो गया. फैंस ने सलमान के इस नेचर की खूब तारीफ की. किसी ने उन्हें जमीन से जुड़ा इंसान बताया तो किसी ने पहली बार शेरा को यूं शर्माते देखने की बात कही. कई फैंस ने प्यार जताते हुए सलमान को भाईजान कहकर पुकारा. यह एनिवर्सरी सेलिब्रेशन काफी प्राइवेट रखा गया था, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. इस मौके पर मनीषा कोइराला और सोहेल खान भी नजर आए. बता दें कि शेरा, जिनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है, साल 1995 से सलमान खान के साथ बतौर पर्सनल बॉडीगार्ड जुड़े हुए हैं.

बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे सलमान

सलमान हाल ही में आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज में कैमियो करते नजर आए थे और Bigg Boss 19 को भी होस्ट कर चुके हैं. वह आखिरी बार फिल्म Sikandar में दिखे थे. आने वाले समय में सलमान फिल्म Battle of Galwan में चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगे. यह फिल्म 2020 के गलवान वैली संघर्ष पर आधारित होगी, जिसमें भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण झड़प को दिखाया जाएगा.

ALSO READ: Tiger Shroff Villain: हीरोपंती छोड़ विलेन बनेंगे टाइगर, जाह्नवी कपूर के संग रोमांस करेगा ये एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >