शर्टलेस फोटो शेयर कर सलमान खान ने फैंस को दी भाई दूज की बधाई, तसवीर में फ्लॉन्ट किया 6 पैक एब्स

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने फैंस को अपने अंदाज में फैंस को भाई दूज की बधाई दी है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शर्टलेस फोटो शेयर की है. इस तसवीर में एक्टर को 6 पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया.

बॉलीवुड में ‘भाईजान’ के नाम से मशहूर सलमान खान ने अपने फैंस के लिए एक खास सरप्राइज शेयर किया है. भाई दूज के अवसर पर, उन्होंने अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर कर सभी को “हैप्पी भाई दूज” की शुभकामनाएं दी है. मोनोक्रोम तस्वीर में सलमान खान सनग्लासेस लगाए हुए हैं. शार्प हेयरस्टाइल और आउटडोर में एक्टर को एब्स फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया.

फैंस कर रहे कमेंट

भाईजान के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, “इस उम्र में कोई इस तरह हॉट कैसे दिख सकता है…वह पूरे भारत के भाई हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”माई लव…इस उम्र में भी इतना परफेक्ट एब्स…मैं मर जाउंगी देखकर”. एख अन्य यूजर ने लिखा, ”भारतीय सिनेमा के बॉडीबिल्डिंग आइकन और सबसे बड़े मेगास्टार, सलमान खान”.

आयुष शर्मा के जन्मदिन पर पहुंचे थे सलमान

सलमान खान 25 अक्टूबर को अपने जीजा आयुष शर्मा के जन्मदिन में शामिल हुए. डेंगू से उबरने के बाद इंटरनेट पर यह सलमान खान की पहली पोस्ट है. पिछले हफ्ते, उन्हें डेंगू का पता चला था और उन्होंने काम से छुट्टी ले ली थी. उन्होंने बिग बॉस वीकेंड के वार को भी होस्ट नहीं किया. उनके जगह करण जौहर घर में आए थे.

Also Read: आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में सितारों का मेला, बोल्ड अवतार में पहुंची शहनाज गिल-पलक तिवारी
इन फिल्मों में दिखेंगे सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सलमान खान के पास पाइपलाइन में किसी का भाई किसी की जान है. उनके पास कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 भी है. फिल्म के बारे में बात करते हुए, कैटरीना ने हाल ही में पिंकविला से कहा, “उस फ्रैंचाइज़ी में फिर से काम करना जिसके लिए मुझे बहुत सम्मान है क्योंकि आदि (आदित्य चोपड़ा, निर्माता) जोया की भूमिका (फिल्म में उसका चरित्र) को उस तरह की प्रमुखता और महत्व देता है, और मुझे एक्शन करना बहुत पसंद है.” टाइगर 3 दिवाली 2023 पर रिलीज होगी. इसके बाद उनकी सूरज भारजातिया की फिल्म पाइपलाइन में है. बॉलीवुड सुपरस्टार ने चिरंजीवी की विशेषता वाले गॉडफादर में एक विस्तारित कैमियो में भी अभिनय किया है. फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, सुपरस्टार ने कहा कि वह भविष्य में और अधिक दक्षिण फिल्में करने को तैयार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >