आखिर क्यूं डरे हुए हैं Salman Khan, 3 हफ्तों से भतीजे के साथ यहां फंसे हैं दबंग

Salman Khan ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने भतीजे के साथ दिख रहे है.

Salman Khan Viral Video: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया और देश में तहलका मचा रखा है. इससे बचने के लिए देश को पूरी तरह से लॉकडाउन ( Lockdown) कर दिया गया है. इस दौरान बॉलीवुड सितारे अपने- अपने तरीके से लोगों को जागरुक कर रहे है. अब बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने भतीजे के साथ दिख रहे है.

Also Read: शाहरुख के करीबी दोस्त करीम मोरानी की बेटी Corona Positive, अस्पताल में भर्ती

दरअसल, सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सोहेल खान के बेटे और अपने भतीजे निर्वान खान के साथ बैठे हैं. इस वीडियो की शुरुआत में ही सलमान खान कबूल करते हैं कि वो बुरी तरह डर गए हैं. सलमान खान इस वीडियो में कहते हैं कि ‘हम लोग यहां पर आए थे कुछ दिनों के लिए और अब हम यहीं पर हैं, तो हम लोग तो भई डर गए हैं. निर्वान सोहेल के बेटे हैं, इन्होंने अपने पिता को 3 हफ्तों से नहीं देखा और मैंने भी अपने पिता को तीन हफ्ते से नहीं देखा. हम लोग यहां पर हैं और मेरे पिता अकेले घर पर हैं’.

सलमान खान आगे कहते हैं, ‘आपको वो डायलॉग याद है? जो डर गया समझो मर गया…लेकिव वो यहां पर लागू नहीं होता. हम लोग डर गए और बड़ी बहादुरी से कह रहे हैं कि हम लोग डर गए हैं. आप लोग भी ज्यादा ब्रेव मत बनें.

इस पर निर्वान खान कहते हैं कि ‘बहादुरी दिखाने से बेहतर होगा कि आप सभी घर पर ही रहें. किसी भी तरह के कॉन्टेक्ट से बचें. मुझे लगता है कि जितना हम घर पर रहेंगे उतनी ही जल्दी ये सब ठीक होगा’. सलमान खान कहते हैं कि ‘जो डर गया समझो बच गया और उसने बहुत सारे लोगों को बचाया भी’.

गौरतलब है कि सलमान इन दिनों अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में ही हैं, वो लॉकडाउन के पहले ही यहां आए थे. इसके बाद से वो घर नहीं जा पाए हैं.

वहीं, कुछ दिन पहले ही सलमान खान के भतीजे अब्‍दुल्‍ला खान का निधन हो गया था. अब्दुल्ला को हेल्थ से जुड़ी परेशानियों के बाद कुछ दिनों पहले ही कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर फैंस से शेयर की थी. उन्होंने अब्दुल्ला के साथ तसवीर शेयर कर लिखा था, ‘हमेशा तुम्हें प्यार करेंगे. सलमान अब्दुल्ला के काफी करीब थे. 38 वर्षीय अब्दुल्ला की अंतिम क्रियाएं मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई, लेकिन लॉकडाउन की वजह से सलमान खान उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये. जिसके वजह से वो काफी दुखी थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >