सलमान खान अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए नेटफ्लिक्स के शो अलायंस में पहुंचे. यहां उन्होंने सोहेल को मोटिवेट किया और अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर की चर्चा की, जब उन्हें जेल में समय बिताना पड़ा था. अपनी पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर करते हुए वह बताते हैं कि कठिन हालात इंसान को कैसे मजबूत बनाते हैं.
जेल में बिताए समय को सलमान खान ने किया याद
अलायंस के प्रोमो में सलमान खान ने अपनी जेल के दिनों को याद करते हुए कहा, "कई साल पहले जब मैं जेल गया था, तब हमारे सामने सिर्फ लोहे की सलाखें थीं. एक छोटी-सी जगह में करीब 50-60 या 70 लोग साथ रहते थे. सिर्फ एक बाथरूम था, जिसमें इंडियन स्टाइल कमोड था. कभी वहां छिपकलियां नजर आती थीं और गंदगी का हाल भी काफी खराब था."
जेल में बाथरूम की हालत को लेकर सलमान पहले भी कर चुके हैं बात
यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने जेल के एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की हो. इससे पहले साल 2008 में ऑन द काउच विद कोएल शो में भी उन्होंने इस बारे में जिक्र किया था. उस दौरान उन्होंने कहा था कि जेल में उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी बाथरूम की हालत को लेकर होती थी. भाईजान ने यह भी कहा था, "मैं उस समय बिल्कुल शांत था. अगर किसी बात की टेंशन थी, तो सिर्फ बाथरूम की. अगर किसी वजह से आपको जेल जाना पड़ता है, तो आप चले जाते हैं, लेकिन जब आपको पता होता है कि आपने कुछ गलत नहीं किया, तब आप पूरे आत्मविश्वास और सिर ऊंचा रखकर उस दौर का सामना करते हैं."
सोहेल खान के तलाक पर भी सलमान खान ने की बात
अलायंस में अपनी स्पेशल अपीयरेंस के दौरान सलमान खान ने सिर्फ अपने पुराने दिनों का ही जिक्र नहीं किया, बल्कि सोहेल खान और सीमा सजदेह के तलाक पर भी खुलकर बात की. प्रोमो में सलमान कहते नजर आते हैं कि सोहेल ने हमेशा पूरे मामले की जिम्मेदारी खुद पर ली, लेकिन परिवार का हिस्सा होने के नाते उन्होंने अपने छोटे भाई को इस मुश्किल दौर से गुजरते हुए करीब से देखा है.
अलायंस में सोहेल खान ने खोया आपा
अलायंस में सीमा सजदेह के एविक्शन के बाद से ही सोहेल खान का गेम काफी मुश्किल दौर से गुजरता नजर आ रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में फिनाले वीक के लिए जब कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी टीम बना रहे थे, तब ज्यादातर खिलाड़ियों ने सोहेल को अपनी टीम में शामिल करने से दूरी बनाई. ऐसे वक्त में अर्सलान गोनी लगातार उन्हें गेम पर फोकस करने और खुद को संभालने की सलाह देते रहे. हालांकि बार-बार एक ही बात सुनकर एक्टर का सब्र टूट गया. उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "एक बार बात समझ आ जाती है, लेकिन अगर कोई लगातार वुडपेकर की तरह पीछे पड़ा रहे, तो उसका कोई मतलब नहीं रह जाता." इसके बाद सोहेल का गुस्सा और बढ़ गया. उन्होंने अपना सामान उठाया और सीधे स्टोररूम की तरफ चले गए. कैमरे की तरफ देखते हुए उन्होंने कहा, "अगर इस दरवाजे के पीछे कोई है, तो 30 सेकंड के अंदर हट जाए, क्योंकि मैं इसे लात मारकर खोलने वाला हूं." इसके बाद उन्होंने तीन बार दरवाजे पर जोरदार किक मारी, जिससे दरवाजा टूट गया.
ये भी पढ़ें: सलमान खान को इस फिल्म के सेट पर पड़ा था जोरदार थप्पड़, एक्ट्रेस को बिना बताए गोद में उठाना पड़ा भारी
