Salman Khan: सलीम खान की वेडिंग एनिवर्सरी में सलमान की धमाकेदार एंट्री, टाइट सिक्योरिटी के बीच भाईजान ने दिया ऐसा पोज

Salman Khan: सलमान खान ने अपने माता-पिता सलीम और सलमा खान की 61वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर परिवार संग जश्न मनाया. सोहेल खान के घर हुई इस पार्टी में खान परिवार के साथ कई सेलेब्स भी पहुंचे. भाईजान की टाइट सिक्योरिटी ने सबका ध्यान खिंचा. पढ़ें पूरी खबर…

Salman Khan: राइटर सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सलमा (सुशीला चरक) की शादी को बीते दिन यानी सोमवार को 61 साल पूरे हो गए. इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए उनके बेटे सोहेल खान ने घर पर एक छोटी-सी पार्टी रखी थी, जिसमें खान परिवार के साथ कई मशहूर चेहरे भी पहुंचे. बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान अपने माता-पिता सलीम खान और सलमा खान की 61वीं वेडिंग एनिवर्सरी में शामिल होने पहुंचे. सलमान हमेशा की तरह हाई सिक्योरिटी के बीच पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पपराजी को हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया. ब्लैक टी-शर्ट और जींस में उनका लुक बिल्कुल रिलैक्स्ड और क्लीन दिखाई दिया.

1964 में सलीम खान ने सलमा से की थी शादी

इस खास मौके पर घर के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. सलीम खान की बेटी अलवीरा अपने पति अतुल अग्निहोत्री और बेटी अलिजेह के साथ पहुंचीं. सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, इशिता दत्ता और वात्सल सेठ जैसे दोस्त भी पार्टी में पहुंचे. सलमान के जीजा आयुष शर्मा भी वेन्यू पर नजर आए. सलीम खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नाम है. शोले, जंजीर और दीवार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए उन्होंने डायलॉग और कहानी लिखी है. 1964 में उन्होंने सलमा खान से शादी की थी और दोनों के पांच बच्चे हैं. उसके बाद 1981 में सलीम खान ने हेलेन से शादी की, जिसे लेकर फैमिली में कई उतार–चढ़ाव भी आए.

पिता की दूसरी शादी से दुखी थे सलमान

सलमान ने एक पुराने इंटरव्यू में इस दौर को याद करते हुए कहा था कि वह अपनी मां से बेहद जुड़े हुए हैं और उन्हें दुखी देखना उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था. दूसरी शादी के बाद सलमा खान बहुत टूट गई थीं और सलमान को ये बात बहुत चोट पहुंचाती थी. लेकिन समय के साथ सलीम खान ने अपने बच्चों को समझाया कि उनका प्यार सलमा के लिए कभी कम नहीं हुआ. धीरे-धीरे सलमा ने भी हेलेन को अपनाना शुरू किया और अब पूरा परिवार एक साथ, एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़ा है.

ये भी पढे़ं: Bollywood Clips: रोमांस के ठीक पहले हुमा ने नवाज को कहा ‘भाई’, कैमरे पर लगे रोने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >