Salman Khan New Film Monster: सलमान खान और प्रोड्यूसर दिल राजू की आने वाली पैन-इंडिया फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ रखा गया है. यह फिल्म दोनों की पहली साथ में की गई फिल्म होगी. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक टाइटल की ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है. माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म के नाम और फर्स्ट लुक का ऐलान किया जा सकता है.
Salman Khan With Nayanthara in Monster: नयनतारा के साथ नजर आएंगे सलमान
फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किया जा रहा है. इसमें साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा सलमान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं. फिलहाल इसे ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है.
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ तय हो चुका है. आने वाले कुछ हफ्तों में मेकर्स फिल्म के टाइटल के साथ इसका फर्स्ट लुक भी जारी किया जा सकता है. सलमान की देशभर में लोकप्रियता और नयनतारा की मौजूदगी को देखते हुए इस फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है.
Salman Will Do Action in Monster Film: एक्शन सीन्स पर सलमान की खास नजर
फिल्म में एक्शन को काफी अहम माना जा रहा है. सलमान खान खुद फिल्म के एक्शन सीन्स और स्टंट से जुड़े काम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि खबर आई थी कि फिल्म में काम कर रहे उनके बॉडी डबल को हार्ट अटैक आया था. इसके बाद मेकर्स ने स्टंट और एक्शन शेड्यूल को ज्यादा सावधानी के साथ प्लान करना शुरू कर दिया है.
सोर्स के मुताबिक पोर्टल को बताया कि सलमान फिल्म के काम से जुड़ी हर चीज पर खुद नजर रख रहे हैं. वह चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग की रफ्तार बनी रहे और किसी तरह की परेशानी की वजह से काम प्रभावित न हो.
'Monster' One of the Biggest Film of Salman: मॉन्स्टर सलमान की बड़ी फिल्मों में एक
‘मॉन्स्टर’ को सलमान खान की आने वाली बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिल्म में बड़े स्तर का एक्शन, पैन-इंडिया अपील और सलमान-नयनतारा की जोड़ी देखने को मिलेगी. ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.
Salman Khan to Host Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में भी नजर आएंगे सलमान
फिल्मों के अलावा सलमान खान जल्द ही टेलीविजन पर भी वापसी करने वाले हैं. वह ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट करते नजर आएंगे. शो का नया सीजन 6 सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. इस तरह आने वाले समय में सलमान फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे.
यह भी पढ़ें: सलमान खान ने जिसे बताया था 'अंडररेटेड' एक्टर, आज उसी की फिल्म ने पार किया 100 करोड़
