अब कैसी है सलीम खान की तबीयत? जानिए अस्पताल से कब होंगे डिस्चार्ज

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. अब धीरे-धीरे उनके हेल्थ में सुधार हो गया है. माइनर ब्रेन क्लॉट की वजह से उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानिए सलीम खान को अस्पताल से कब डिसचार्ज किया जाएगा?

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान की तबीयत को लेकर बीते कुछ दिनों से फैंस चिंतित थे. माइनर ब्रेन हेमरेज की वजह से उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब उनकी सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इलाज के बाद उनकी हालत पहले से काफी बेहतर हो गई है.

सलीम खान की सेहत में हुआ सुधार

90 साल के सलीम खान का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्हें करीब दो हफ्ते पहले ब्रेन क्लॉट की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस खबर के सामने आने के बाद खान परिवार और उनके चाहने वाले फैंस काफी परेशान हो गए थे. डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज जारी है और बताया जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले तीन से चार दिनों में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है. सलीम खान की तबीयत में सुधार की खबर से परिवार के साथ-साथ फैंस ने भी राहत की सांस ली है.

सलमान खान इस फिल्म को लेकर व्यस्त

वहीं, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म साल 2020 में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हुई गलवान घाटी के युद्ध पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं. पहले इस फिल्म को अप्रैल में रिलीज करने प्लान था, लेकिन अब इसे अगस्त में रिलीज किए जाने की चर्चा है. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: UK07 Rider: एक्सीडेंट के बाद अस्पताल से आई पहली तस्वीर, जानिए अब कैसे हैं अनुराग?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >