Anupama की गिरती टीआरपी के पीछे क्या है वजह? अनुपमा के बेटे ने बताई सच्चाई, कहा- शो से बाहर निकलने से…

अनुपमा सीरियल में समर की मौत ने सबको रूला दिया. जब सबसे पहले प्रोमो सामने आया तो फैंस समर की मौत को देखकर काफी शॉक्ड हो गए थे. उसके बाद धीरे-धीरे राज खुला की समर की मौत कैसे हुई. सीरियल में समर की मौत से लोग खुश नहीं थे. शो का ट्रैक काफी इमोशनल था.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा दर्शकों को फेवरेट शोज में से एक है. कुछ हफ्ते से सीरियल में समर की मौत का ट्रैक दिखाया जा रहा है. हालांकि दर्शक ने इसकी उम्मीद नहीं की थी और अचानक समर की मौत ने सबको चौंका दिया. अनुपमा जो हमेशा टीआरपी में सबसे आगे रहता था, अब पीछे हो गया है. दो हफ्ते से शो की टीआरपी में भारी गिरावट दिखी है. पहले नंबर पर रहने वाला अनुपमा को अब तेरी मेरी दूरियां ने अनुपमा को भी पीछे छोड़ दिया है. गुम है किसी के प्यार में टीआरपी चार्ट में अब सबसे आगे रहता है. वहीं, फैंस सोच रहे है कि आखिर शो की टीआरपी क्यों घट रही है. कहानी में ऐसा क्या गलत हुआ, जिसकी वजह से दर्शकों ने इसे देखना बंद कर दिया. कई यूजर्स को लगता है कि समर की मौत वाला ट्रैक लोगों को पसंद नहीं आया.

अनुपमा की गिर रही टीआरपी

अनुपमा सीरियल में समर की मौत ने सबको रूला दिया. जब सबसे पहले प्रोमो सामने आया तो फैंस समर की मौत को देखकर काफी शॉक्ड हो गए थे. उसके बाद धीरे-धीरे राज खुला की समर की मौत कैसे हुई. सीरियल में समर की मौत से लोग खुश नहीं थे. शो का ट्रैक काफी इमोशनल था. अनुपमा के आंसू और वनराज का दर्द देख दर्शक भावुक हो गए. इतनी नकारात्मकता दिखाने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया पर भी निर्माताओं की आलोचना की. इसका असर टीआरपी पर दिखा. सीरियल ने अपना पहला स्थान खो दिया.

अनुपमा की गिरती टीआरपी पर सागर पारेख ने तोड़ी चुप्पी

सीरियल अनुपमा में समर की भूमिका निभाने वाले सागर पारेख को भी लगता है कि शो में समर की अचानक मौत के कारण कम टीआरपी है. ईटाइम्स से बात करते हुए सागर ने बताया कि सागर ने साझा किया कि वह शो से बाहर निकलने से नाराज नहीं थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने वास्तव में कड़ी मेहनत की थी, क्योंकि उन्होंने पारस कलनावत के स्थान पर कदम रखा था और हर कोई चिंतित था कि दर्शक नए समर को स्वीकार करेंगे या नहीं. उन्होंने आगे कहा कि समर के आकस्मिक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है और उन्हें इसके बारे में बहुत सारे संदेश मिले हैं. उन्होंने कहा कि लोग शो में समर को मिस कर रहे हैं.

अनुपमा में होगी समर की वापसी

सागर पारेख ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, मैं अभी भी आधिकारिक तौर पर अनुपमा के अनुबंध के तहत था, यह खत्म नहीं हुआ था और संभावना थी कि वे मुझे शो में वापस ले लेंगे. मैं प्रोडक्शन हाउस के प्रति वफादार रहना चाहता था. मैं इसका अनादर नहीं करना चाहता था, राजन सर और इस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है. अगर कल वे मुझे समर जैसी भूमिका के लिए अनुपमा में वापस लाना चाहते हैं, तो मैं निश्चित रूप से ऐसा करूंगा. आज मैं जो कुछ भी हूं इस शो की वजह से हूं और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा.’

Also Read: Anupama: शो में लौटेगा अनुपमा का छोटा बेटा समर, कहा- मैं प्रोडक्शन हाउस के प्रति…

अनुपमा में डिंपी का साथ देखा ये शख्स

अनुपमा के पिछले एपसिोड में आपने देखा कि अनुपमा और पूरा परिवार काव्या की गोद भराई के फंक्शन को एंजॉय करते है. सारा परिवार मजेदार गेम खेलते हैं और हर कोई बदलाव के लिए खुश होता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बा, अनुज और अनुपमा को धन्यवाद देगी और उन्हें बताएगी कि वह अपने जीवन में उन्हें पाकर भाग्यशाली है. वहीं, शो में ताबिश की एंट्री हुई है, जो डिंपी को डांस कम्पीटिशन जीतने में मदद करेगा. अनुपमा को लगता है कि ताबिश एक अच्छा डांसर है और उसके बहुत सारे फॉलोअर्स हैं इसलिए अकादमी में ज्यादा से ज्यादा छात्र शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >