Rupali Ganguly के पति ने सौतेली बेटी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मेरा दूसरी पत्नी के साथ…’

‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली पर ईशा वर्मा नाम की एक लड़की ने गंभीर आरोप लगाया. ईशा का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि रुपाली ने उसे उसके पिता से अलग कर दिया. अब इन आरोपों पर रुपाली के पति अश्विन के वर्मा ने सफाई दी.

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्ट में ईशा वर्मा नाम की लड़की ने दावा किया गया है कि रूपाली उसकी सौतेली मां है. ईशा के पिता अश्विन के वर्मा है. ईशा ने पोस्ट में कई खुलासे किए है, जिसमें एक्ट्रेस को एक निर्दयी औरत बताया गया है. ईशा ने बताया कि उसकी वजह से उसे अपने पिता से अलग होना पड़ा. हालांकि इन दावों पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी बनाए रखा है, लेकिन उनके पति अश्विन ने प्रतिक्रिया दी है.

अश्विन वर्मा बोले- मेरी छोटी बेटी भी अपने…

अश्विन वर्मा ने एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. पोस्ट में उन्होंने अपनी पत्नी रूपाली गांगुली का बचाव किया है. उन्होंने लिखा, मेरे पिछले रिलेशनशिप से दो बेटियां है और ये एक ऐसी चीज है जिसके बारे में मैं और रुपाली ने हमेशा खुले रहे है और मुझे इसकी बहुत केयर है. मैं समझता हूं कि मेरी छोटी बेटी भी अपने पैंरेंट्स के रिश्ते टूटेने को लेकर दुखी है, क्योंकि डिवार्स एक मुश्किल एक्सपीरियंस है, जो बच्चों पर बुरा प्रभाव डालता है.

अश्विन वर्मा बोले- एक शादी कई वजह से…

अश्विन वर्मा ने आगे लिखा, हालांकि एक शादी कई वजह से खत्म होती है और मेरा मेरी दूसरी वाइफ से रिश्ते में कई चुनौतियां थी, जिसकी वजह से हम अलग हुए. मैं सिर्फ अपने बच्चों और वाइफ के लिए बेस्ट चाहता हूं और ये देखकर मुझे दुख होता है कि मीडिया किसी को भी नेगेटिविटी के चक्र में खींच रहा है. बता दें कि ईशा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अश्विन वर्मा और रुपाली गागुंली के साथ तसवीर भी पोस्ट की है. इसके अलावा अश्विन और उनकी पहली वाइफ सपना वर्मा की भी तसवीर ईशा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद है.

Also Read- जानें कौन है Rupali Ganguly की सौतेली बेटी, Anupama एक्ट्रेस पर लगा घर तोड़ने का आरोप, पोस्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >