Ritesh Pandey Hello Koun Song: रितेश पांडे के इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1B+ व्यूज, भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका

Ritesh Pandey Hello Koun Song: रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय का गाना हैलो कौन यूट्यूब पर लाइक्स के मामले में नंबर वन बना हुआ है. 2019 में रिलीज हुआ यह भोजपुरी रैप सॉन्ग 1 बिलियन व्यूज पार कर चुका है. आज भी यह गाना लोगों को काफी पसंद आती है. पढे़ं पूरी खबर…

Ritesh Pandey Hello Koun Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर पुराने रिकॉर्ड्स की चर्चा तेज हो गई है. रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय का सुपरहिट गाना ‘हैलो कौन’ यूट्यूब पर लाइक्स के मामले में अब भी नंबर वन बना हुआ है. साल 2019 में रिलीज हुआ यह गाना न सिर्फ 1 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है, बल्कि फैंस के जबरदस्त प्यार की वजह से सबसे ज्यादा लाइक (खबर लिखने तक 4.1 मिलियन) पाने वाला भोजपुरी सॉन्ग भी बन गया है. यही नहीं, इस गाने ने Global YouTube Music Video Chart में भी टॉप पोजिशन हासिल की थी.

लाइक्स के मामले में टॉप भोजपुरी गाने

‘हैलो कौन’ पर करोड़ों व्यूज के साथ भारी संख्या में लाइक्स (4.1M) मौजूद हैं, जिससे यह भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला गाना बन गया जिसने बिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बनाया. वहीं खेसारी लाल यादव का पॉपुलर गाना ‘सज के सवर के’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जिसे करीब 590 मिलियन व्यूज (खबर लिखने तक) और 1.7 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं. इसके अलावा पवन सिंह का ‘राते दिया बुताके’ भी लाइक्स की रेस में आगे रहा है, लेकिन फिलहाल ‘हैलो कौन’ की बादशाहत कायम है.

यूपी-बिहार से बाहर भी गाने का धमाल

आशीष वर्मा के लिखे और कंपोज किए इस गाने ने टिकटॉक से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक जबरदस्त धूम मचाई थी. इसकी रैप स्टाइल और झटकेदार धुन ने बिहार और यूपी से बाहर भी बड़ी पहचान बनाई. हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी इस गाने के चाहने वालों की कमी नहीं रही. 

गाने के बारे में जानिए…

गीत का नाम: Hello Kaun (हैलो कौन)
कलाकार: रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय
भाषा: भोजपुरी
रिलीज डेट: 10 दिसंबर 2019
लिरिक्स और म्यूजिक: आशीष वर्मा
लेबल: Riddhi Music World
शैली: पॉप और रैप

ये है गाना

ALSO READ: KBC 17 Upcoming Episode: “पागल हो क्या…?”, कार्तिक के पर्सनल सवाल पर अमिताभ बच्चन ने किया गजब रिएक्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >