Retro Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी सूर्या की रेट्रो पर बरसे नोट, जानें अब तक की टोटल कमाई

Retro Box Office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार सूर्या की साल 2025 की पहली फिल्म रेट्रो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को दर्शकों ने मास्टरपीस बताकर ब्लॉकबस्टर का दर्जा दे दिया है. इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर रेड 2, द भूतनी और हिट 3 संग हो रही है. ओपनिंग डे पर एक्शन ड्रामा ने धांसू कमाई करते हुए 19 करोड़ खाते में बटोरे थे. आइये जानते हैं तीसरे दिन इसने कितनी कमाई की.

Retro Box Office Collection Day 3: सिनेमाघरों में अपनी धमाकेदार शुरुआत के बाद, सूर्या इन-दिनों फिल्म रेट्रो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसे क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पांस मिला. फैंस ने तो सोशल मीडिया पर पहले ही दिन मूवी को ब्लॉकबस्टर बता दिया. इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की रेड 2, नानी की हिट 3 और संजय दत्त की द भूतनी के साथ हुई. आइये जानते हैं तीसरे दिन मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

सूर्या की रेट्रो ने कमाए इतने करोड़

सूर्या की रेट्रो ने ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ की कमाई की. जैसे-जैसे दूसरा दिन खत्म हुआ. मूवी की कमाई 7.5 करोड़ आ गई. इसमें पहले दिन के मुकाबले 60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो sacnilk के मुताबिक मूवी ने 0.96 करोड़ कमाए है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 27.71 करोड़ पर पहुंच गया है.

रेट्रो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Retro Box Office Collection Day 1- 19.25
  • Retro Box Office Collection Day 2- 7.5
  • Retro Box Office Collection Day 3- 0.96

Retro Total Collection- 27.71 करोड़

रेट्रो के बारे में

रेट्रो का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज ने किया है और इसका निर्माण 2डी एंटरटेनमेंट और स्टोन बेंच फिल्म्स ने किया है. यह सूर्या और सुब्बाराज के बीच पहला सहयोग है. फिल्म के मुख्य कलाकार सूर्या के अलावा, इसमें पूजा हेगड़े, जोजू जॉर्ज, जयराम, नासर और प्रकाश राज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. हालांकि रेट्रो अभी भी अजित कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म गुड बैड अग्ली की बॉक्स ऑफ़िस सफलता से पीछे है, लेकिन सूर्या अभिनीत इस मूवी को उनकी पिछली रिलीज कंगुवा से बेहतर प्रतिक्रिया मिली है.

यह भी पढ़ें- Upcoming Web Series: ये रही 2025 की मोस्ट वेटेड टॉप वेब सीरीज, फेवरेट शो की रिलीज डेट करें नोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >