Heeramandi के प्रीमियर पर रेखा ने ऋचा चड्ढा के बेबी बंप को किया किस, आप भी देखें ये दिल छू लेने वाला VIDEO

हीरामंडी के प्रीमियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने ऋचा चड्ढा के बेबी बंप को किस किया. यही नहीं हीरामंडी में एक्ट्रेस की जबरदस्त एक्टिंग को देख अनुभवी अभिनेत्री रोने लगी और उन्होंने ऋचा को गले लगाया. बता दें कि वेब सीरीज का प्रीमियर 1 मई को नेटफ्लिक्स पर होगा.

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड ओटीटी डेब्यू, ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ का प्रीमियर सितारों से सजा हुआ था, जिसमें आलिया भट्ट, नीतू कपूर, अनन्या पांडे, रेखा, ऋचा चड्ढा और सलमान खान जैसे स्टार्स ने शिरकत की. अब इस प्रीमियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें रेखा और ऋचा के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखी जा रही है. क्लिप में, अनुभवी अभिनेत्री होने वाली मदर के बेबी बंप को किस कर रही है और उसे प्यार कर रही है. फैंस इस वीडियो पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं. आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा जल्द ही मां बनने वाली हैं.


रेखा ने ऋचा चड्ढा के बेबी बंप को किया किस
दरअसल इंस्टाग्राम पर एक पपराजी ने एक क्लिप शेयर की. इसमें देखा जा सकता है कि दोनों अभिनेत्री एक दूसरे से बात कर रही हैं. बाद में रेखा ने ऋचा का हाथ पकड़ा और उनके बेबी बंप को प्यार से किस किया. बाद में दोनों एक्टिंग, सिनेमा और कथक के बारे में बातचीत करने लगे. जहां रेखा ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी. वहीं ऋचा ब्लैक कलर की साड़ी पहने दिखाई दी. फैंस इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कितना प्यार जेस्चर है… दोनों प्यारे लग रहे हैं.

Also Read- Heeramandi First Review: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी आपको कर देगी मंत्रमुग्ध, यहां पढ़ें पहला रिव्यू

Also Read- Heeramandi OTT Release: इन 8 वजहों से देखने लायक है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी, इस दिन नेटफ्लिक्स होगी रिलीज

Also Read- Heeramandi OTT Release: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट


हीरामंडी के बारे में
हीरामंडी एक ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज है, जो दर्शकों को उस समय में ले जाती है, जब वेश्याओं का राजा की तरह बोलबाला था. 1940 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की बैकग्राउंड पर आधारित यह शो वेश्याओं और उनके ग्राहकों की कहानियों के माध्यम से हीरा मंडी की सांस्कृतिक वास्तविकता की पड़ताल करता है. संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज, ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ का प्रीमियर 1 मई को नेटफ्लिक्स पर होने वाला है.


ऋचा चड्ढा ने की रेखा की तारीफ
ऋचा चड्ढा ने ‘हीरामंडी’ देखने पर दिग्गज अभिनेत्री रेखा के रिएक्शन को शेयर किया. अभिनेत्री ने कहा, वेब सीरीज देखकर कैसे रेखा रोईं और उन्हें गले लगाया. फुकरे अभिनेत्री ने रेखा से मिले तारीफ पर भी बात की. उन्होंने कहा, “रेखा जी जैसे सम्मानित व्यक्ति से तारीफ और प्यार मिलना मेरे लिए हमेशा खास रहेगा. ये बात मैं कभी नहीं भुलूंगी और हमेशा याद रखूंगी. वह मेरी प्रेरणा हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >