आज तक किसी ने मेरे आंसू नहीं देखे… रवि किशन ने आखिर ऐसा क्यों कहा? सुनते ही रो पड़ी बेटी, VIDEO

Ravi Kishan Exit The Alliance: प्राइम वीडियो के शो ‘द अलायंस’ से रवि किशन ने भावुक अंदाज में विदाई ले ली. उनकी बेटी रीवा किशन समेत बाकी कंटेस्टेंट्स इस दौरान भावुक नजर आए.

Ravi Kishan Exit The Alliance: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में इस बार ऐसा भावुक पल देखने को मिला जिसने कंटेस्टेंट्स को भी इमोशनल कर दिया. शो में अपनी बेटी रीवा किशन के साथ पहुंचे एक्टर और सांसद रवि किशन ने अचानक शो छोड़ने का फैसला लिया. उनके इस ऐलान के बाद रीवा ने कैसे रिएक्ट किया, आपको बताते हैं.

Why Ravi Kishan Exit The Alliance: रवि किशन ने क्यों छोड़ा ‘द अलायंस’?

लेटेस्ट एपिसोड में रवि किशन ने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने अपने दिल की बात रखी. उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों से बहुत प्यार और सम्मान मिला है, लेकिन अब उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाने वापस जाना होगा. रवि किशन ने भावुक होते हुए कहा, “आप लोगों ने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया. रीवा जानती है कि आज तक किसी ने मेरे आंसू नहीं देखे. मैं इस शो में जिस मकसद से आया था, उसे मैंने पूरा कर लिया है. अब मुझे अपनी ड्यूटी के लिए वापस जाना होगा, क्योंकि लोगों ने मुझे वोट देकर जिम्मेदारी दी है. मैं गोरखपुर लौट रहा हूं, वहीं मेरा घर है.”

Rivva Kishan Gets Emotional: रो पड़ी रीवा किशन

सबसे ज्यादा भावुक उनकी बेटी रीवा किशन नजर आई. आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा, “पापा की बहुत याद आ रही है. उनके बिना सब अधूरा लग रहा है. वही मेरी ताकत हैं.”

कुणाल खेमू ने कहा- उनकी एनर्जी ही अलग है

शो के होस्ट कुणाल खेमू ने भी रवि किशन की तारीफ करते हुए कहा, “हम रवि भैया को बहुत मिस करेंगे. उनकी एनर्जी ही अलग है. जब मैं पहली बार उनसे मिला और उनकी बातें सुनीं, तो ऐसा लगा जैसे वो हमें किसी अलग ही दुनिया में ले जाते हैं.” वहीं निखिल चिनापा ने माना कि उन्होंने रवि किशन से बहुत कुछ सीखा. पायल गेमिंग ने कहा कि उन्हें रवि किशन की मौजूदगी बहुत याद आएगी.

यह भी पढ़ें- रणवीर की ‘धुरंधर’ का फायदा उठा गई 13 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रवि किशन बोले- फिल्म के प्रोड्यूसर्स करोड़पति बन गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >