मंदिर से पैसे चुराते थे भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन, खुले मंच से किया खुलासा

Ravi Kishan: रवि किशन ने ‘मामला लीगल है 2’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपने बचपन के कुछ मजेदार किस्से साझा किये. उन्होंने बताया कि बचपन में वह मंदिर से पैसे चुरा लेते थे. क्या था रवि किशन का मंदिर से पैसे चोरी करने का किस्स, जानिए इस खबर में…

Ravi Kishan: भोजपुरी और बॉलीवुड के फेमस एक्टर रवि किशन आज फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं. अपनी दमदार एक्टिंग और खास अंदाज की वजह से वह हर मंच पर दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में अपनी वेब सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रवि किशन ने अपने बचपन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए.

ओटीटी पर भी छाए रवि किशन

साल 2024 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मामला लीगल है’ में रवि किशन की कॉमेडी टाइमिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था. सीरीज में उनका अंदाज इतना अलग था कि दर्शकों के बीच यह शो काफी चर्चा में रहा. अब इस सीरीज का दूसरा सीजन आने वाला है और इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रवि किशन ने अपने बचपन की शरारतों का जिक्र किया.

मंदिर से पैसे चुराने का किस्सा

इवेंट के दौरान रवि किशन ने बताया कि बचपन में वह काफी शरारती थे. उन्होंने हंसते हुए कहा कि उनके गांव के पास हनुमान जी का एक मंदिर था, जहां शनिवार के दिन लोग मंदिर की दीवार पर पैसे चिपकाकर जाते थे. रवि किशन ने बताया कि वह उन पैसों को चुपके से निकाल लिया करते थे. उन्हें लगता था कि भगवान उनसे नाराज नहीं होंगे, बल्कि उन्हें प्यार करते हैं. रवि किशन ने आगे कहा कि आज भी उन्हें भगवान से डर नहीं लगता. वह अक्सर कहते हैं कि भगवान शिव उनके अपने हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बचपन में उन्हें लगता था कि मंदिर में लगाए गए पैसे शायद उनके लिए ही रखे गए हैं.

यह भी पढ़ें: हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए कृतिका कामरा और गौरव कपूर, इंटिमेट वेडिंग के बाद पहली तस्वीर आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >