कोई नहीं मानता था कि मैं कुछ कर पाऊंगा… Ravi Kishan का छलका दर्द, बताया कैसे 34 साल तक लगातार मिलता रहा रिजेक्शन

Ravi Kishan ने प्राइम वीडियो के शो ‘अलायंस’ में अपने 34 साल के स्ट्रगल की कहानी शेयर की. जानिए कैसे उन्हें लगातार रिजेक्शन मिला और बाद में उन्होंने बड़ा स्टारडम हासिल किया.

Ravi Kishan in Alliance Show: मशहूर एक्टर और राजनेता रवि किशन इन दिनों प्राइम वीडियो के एक नए रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आ रहे हैं. इस शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं और रवि किशन ने इसमें अपनी बेटी रीवा किशन के साथ हिस्सा लिया है. शो के पहले ही एपिसोड में रवि किशन ने अपनी जिंदगी और करियर से जुड़ी एक ऐसी बात शेयर की, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने बताया कि आज वह जितने बड़े स्टार हैं, पहले उनकी किस्मत ऐसी नहीं थी और उन्हें कदम-कदम पर रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था.

Ravi Kishan Rejection Story: ‘कोई नहीं मानता था कि मैं कुछ कर पाऊंगा’

एक्टर रवि किशन, फोटो- इंस्टाग्राम

रवि किशन ने शो के बाकी कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए अपने पुराने दिनों के दर्द को साझा किया. उन्होंने बताया कि एक लंबा दौर ऐसा था जब फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कोई काम देने को तैयार नहीं था. लोग उन्हें हमेशा रिजेक्ट कर देते थे. रवि किशन ने भावुक होकर कहा, “लोग मुझे हमेशा रिजेक्ट करते रहे. कोई भी इस बात पर भरोसा करने को तैयार नहीं था कि मैं कभी अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल कर पाऊंगा या बड़ा स्टार बन पाऊंगा.” सब लोग उन्हें नाकाम समझने लगे थे.

Ravi Kishan 90s Struggle Journey: “सब लोग आगे निकल गए और मैं पीछे छूट गया”

रवि किशन ने बताया कि 90 के दशक में उनके सामने कई नए-नए कलाकार आ रहे थे और देखते ही देखते बड़े स्टार बनते जा रहे थे. रवि किशन ने कहा, “मेरी आवाज बहुत अच्छी थी, मैं पूरी तरह ट्रेंड था. मुझे घुड़सवारी, फाइट सीन, डांस, थिएटर सब आता था. मैं हिंदी और उर्दू भी बहुत अच्छी बोलता था. मेरी तरफ से पूरी तैयारी थी, फिर भी मैं देख रहा था कि सब लोग आगे निकल गए और मैं पीछे छूट गया.” यह ऐसा दौर था जब वह खुद को बिल्कुल अकेला और हारा हुआ महसूस कर रहे थे.

Ravi Kishan 34 Years Struggle: रिजेक्शन से सफलता तक का सफर

एक्टर रवि किशन, फोटो- इंस्टाग्राम

रवि किशन ने कहा कि उन्हें हमेशा उम्मीद थी कि उनका समय जरूर आएगा, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि इसके लिए उन्हें पूरे 34 साल का लंबा इंतजार करना पड़ेगा. उन्होंने बताया, “एक वक्त था जब लोग मुझे अपने शो या स्टेज पर बुलाना भी पसंद नहीं करते थे. लेकिन जब मेरा वक्त आया, तो मैंने एक ही साल में बेस्ट एक्टर के कई अवॉर्ड अपने नाम कर लिए. फिर मैं उन सभी स्टेज पर शान से गया, जहां कभी लोग मुझे देखना भी नहीं चाहते थे.”

Ravi Kishan Work Front: फिल्मों और वेब सीरीज में दमदार वापसी

इतने लंबे संघर्ष के बाद आज रवि किशन बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम बन चुके हैं. 2023 की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में उनके पुलिस अधिकारी वाले किरदार की खूब तारीफ हुई. इसके अलावा नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ में भी उनके वकील वाले रोल को दर्शकों ने बहुत पसंद किया.

अब वह जल्द ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे, जो 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: लाखों लोगों की पहली पसंद बनी रवि किशन की ‘धुरंधर’, जानिए कहां देख सकते हैं पूरी फिल्म

यह भी पढ़ें: ‘पत्नी को डिस्चार्ज कराने के पैसे नहीं थे’, बेटी के जन्म का किस्सा सुनाकर भावुक हुए Ravi Kishan

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >