Ranveer Singh FIR: बुरे फंसे रणवीर सिंह, मिमिक्री करना पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR

Ranveer Singh FIR: रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रखा है. इसी बीच अब वे एक मामले में घिरते दिख रहे हैं. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

Ranveer Singh FIR: बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह अपनी फिल्मों और अलग अंदाज से हमेशा चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. लेकिन फिल्म की कामयाबी के बीच रणवीर एक नए विवाद में फंस गए हैं.

दरअसल, एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ से जुड़े ऋषभ शेट्टी के किरदार की मिमिक्री की थी. यही मिमिक्री अब उनके लिए मुश्किल बन गई है. इस मामले में रणवीर के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे मामला और गर्मा गया है.

कांतारा के इस सीन के लिए दर्ज हुई FIR

रणवीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने ‘कांतारा’ के चावुंडी दैव वाले सीन की नकल कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई. बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेथल ने इस मामले में हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और 302 के तहत केस दर्ज किया है. शिकायत के मुताबिक, रणवीर की मिमिक्री वाला वीडियो 2 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था, जिसे देखकर वकील ने आपत्ति जताई.

अपमानजनक मिमिक्री का आरोप

एफआईआर में कहा गया है कि रणवीर की मिमिक्री अपमानजनक थी और इससे दैव परंपरा का मजाक उड़ाया गया. बता दें कि इससे पहले भी रणवीर सिंह अपनी मिमिक्री को लेकर आलोचनाओं में घिर चुके हैं. तब उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए कहा था कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि ऋषभ शेट्टी की दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ करना था.

यह भी पढ़ें: Arijit Singh 2nd Wife: तलाकशुदा और एक बच्चे की मां से की अरिजीत ने दूसरी शादी, जानिए कौन हैं कोयल रॉय?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >