क्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है Ranveer Singh की ’83’? मेकर्स ने बताई क्या है सच्चाई

Ranveer Singh की फिल्म 83 को OTT या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज कर दिया जाएगा. लेकिन फिल्म के मेकर्स ने कह दिया है कि फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की कोई तैयारी नहीं है.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरे देश को लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है. इस वजह से सारे टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी हुई है. जिसके बाद कुछ फिल्मों की रिलीज डेट पर भी कोई न कोई बड़ा फैसला किया जा रहा है. हाल ही खबर आ रही थी कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 83 को OTT या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज कर दिया जाएगा. लेकिन फिल्म के मेकर्स ने कह दिया है कि फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की कोई तैयारी नहीं है.

Also Read: Prabhas के साथ शादी नहीं कर रहीं ये एक्ट्रेस, खबरों को बताया महज अफवाह

कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कबीर खान निर्देशित 83 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. कोरोना के चलते ऐसा फैसला लिया जा सकता है. लेकिन अब इन खबरों की सच्चाई भी सामने आ गई है. रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिवाशीष सरकार ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. 83 को बड़े पर्दे के लिए बनाया गया है. अभी फिल्म के डायरेक्टर या निर्माता ने फिल्म को स्मॉल स्क्रीन पर लाने का फैसला नहीं लिया है. अगर 6 महीने बाद भी परिस्थितियां ठीक नहीं होती हैं, तब कोई फैसला लिया जाएगा.

शिवाशीष सरकार ने कहा, “निश्चित तौर पर डिजिटल माध्यमों को लेकर चर्चा होना लाजमी है. लेकिन हमने फिल्म के सीधे ओटीटी पर ले जाने को लेकर अब तक कोई चर्चा नहीं की है. इस विषय में कोई भी फैसला कम से कम छह महीने बाद ही होगा.” उन्होंने यह भी बताया कि ’83’ फिल्म के कुछ VFX का काम अभी भी बाकी है. अभी उस काम को पूरा किए जाने और इसके ‌थ‌िएरिटकल रिलीज का इंतजार किया जाएगा.

असल में ऐसी खबरें मिल रही थीं कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किए जाने को लेकर 143 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था. इसी के बाद ऐसी चर्चाएं होनी शुरू हुई थीं.

Also Read: Urvashi Rautela का ‘आशिक बनाया’ पर डांस VIDEO वायरल, हील्स पहनकर कर रही रिहर्सल

वहीं, ऐसी भी खबरें थीं कि अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की ‘सूर्यवंशी’ भी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. हालांकि, शिबाशीष ने इसे लेकर भी कहा कि वह इसकी रिलीज के लिए भी अभी तीन महीने और इंतजार कर सकते हैं. इसके अलावा अक्षय की ‘लक्ष्मी बम’ को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की रिपोर्ट्स मीडिया में आई हैं. जिस पर फिलहाल किसी का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

गौरतलब है कि इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है. फिल्म को बड़े पर्दे पर भी रिलीज किया गया था लेकिन कोरोना के चलते फिल्म लंबे समय तक सिनेमा घर में नहीं टिक पाई. जिसके कारण फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >