Ranveer Singh Photoshoot case: रणवीर सिंह का दावा, कहा- किसी ने उनकी न्यूड फोटोशूट के साथ की छेड़छाड़

न्यूड फोटोशूट विवाद में मुंबई पुलिस ने 29 अगस्त को न्यूड फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया था. अब प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिनेता ने अपने बयान में दावा किया है कि किसी ने उनकी की एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की है.

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले दिनों अपने न्यूड फोटोशूट की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर थे. इस तसवीर को लेकर सभी जगह उनकी जमकर आलोचना भी हुई थी. कई जगह उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुए थे. इसी मामले में 29 अगस्त को न्यूड फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया था. अब प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिनेता ने अपने बयान में दावा किया है कि किसी ने अभिनेता की एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की है.

थाने में पेश हुए थे रणवीर सिंह

मुंबई पुलिस ने, अपनी न्यूड फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया था. एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर चेंबूर थाने में सिंह के खिलाफ पिछले महीने एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद पुलिस ने अभिनेता को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने को कहा था. अधिकारी ने बताया कि अभिनेता जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुए और अपना बयान दर्ज करवााया था. एनजीओ के एक पदाधिकारी ने शिकायत में आरोप लगाया था कि अभिनेता ने अपनी तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है.


रणवीर सिंह पर लगे ये आरोप

चेंबूर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 292 (अश्लील किताबों आदि की बिक्री), 293 (युवाओं को अश्लील सामग्री की बिक्री), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द कहना, संकेत करना या कृत्य करना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है. एनजीओ के एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया था कि अभिनेता ने अपनी तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है.

Also Read: Mega Blockbuster: खास प्रोजेक्ट के लिए साथ आये दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कपिल शर्मा और सौरभ गांगुली
रणवीर सिंह मामले में करीना कपूर ने कही थी ये बात

करीना कपूर ने कहा कि, लोगों के पास बहुत समय होता है और यह फोटोशूट सभी के लिए चर्चा के लिए एक ‘खुला टिकट’ है. इंडिया टुडे से बात करते हुए करीना ने कहा, “मुझे लगता है कि बोलने के लिए सबको बोलना है. यह सभी को चर्चा करने और बहस करने का एक खुला टिकट है. मुझे ऐसा लगता है कि हर किसी के पास बहुत खाली समय भी है क्योंकि हर चीज पर हर किसी की एक राय होती है. मुझे नहीं पता कि यह इतना बड़ा टेक क्यों है. जैसा मैंने कहा, यह साबित करता है कि लोगों के पास बहुत खाली समय है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >