Inspector Avinash Film: ‘मिर्जापुर’ के बाद अब ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ भी बनेगी फिल्म, डायरेक्टर ने किया कन्फर्म

Inspector Avinash Film: रणदीप हुड्डा की सुपरहिट वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ पर अब एक बड़ी फिल्म बनने जा रही है. डायरेक्टर नीरज पाठक ने खुद इस बात को कन्फर्म किया है.

Inspector Avinash Film: ओटीटी पर धूम मचाने के बाद अब ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ सिनेमाघरों में बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है. जी हां, ‘मिर्जापुर’ के बाद अब रणदीप हुड्डा की इस सुपरहिट वेब सीरीज को भी एक बड़ी फिल्म में बदला जा रहा है. सीरीज के डायरेक्टर नीरज पाठक इस बात की पुष्टि की है कि वह इसका तीसरा सीजन बनाने के बजाय इसे बड़े पर्दे पर थिएटर एक्सपीरियंस के रूप में पेश करेंगे. इस फैसले के बाद फैंस के बीच रणदीप हुड्डा को एक बार फिर पुलिस अफसर के दमदार अवतार में देखने का क्रेज और बढ़ गया है.

फिल्म बनाने का फैसला क्यों लिया गया?

इस सीरीज में एक्टर रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है. डायरेक्टर नीरज पाठक ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि लोगों ने इस सीरीज के दोनों सीजन को बहुत ज्यादा प्यार दिया है. उन्होंने कहा, “असली पुलिस अफसर अविनाश मिश्रा की कहानी बहुत बड़ी है और हमारे हीरो रणदीप हुड्डा भी बहुत बड़े स्टार हैं. इसलिए हमें लगा कि इस कहानी को टीवी या मोबाइल की छोटी स्क्रीन के बजाय, सिनेमाघर के बड़े पर्दे पर दिखाना ज्यादा सही रहेगा.”

तीन अलग-अलग कहानियों पर चल रहा है काम

यह सीरीज उत्तर प्रदेश के एक बहुत जांबाज पुलिस अफसर अविनाश मिश्रा के असली जीवन और उनके एनकाउंटर्स पर आधारित है. डायरेक्टर ने बताया कि अविनाश जी ने पुलिस में रहते हुए बहुत से बड़े-बडे अपराधियों का खात्मा किया है, इसलिए उनके पास सुनाने के लिए कई खतरनाक और सच्ची कहानियां हैं. फिलहाल, फिल्म की टीम एक साथ तीन अलग-अलग कहानियों पर काम कर रही है. अगले दो हफ्तों में वो तय कर लेंगे कि फिल्म किस कहानी पर बनेगी.

उत्तर प्रदेश में ही होगी फिल्म की शूटिंग

सीरीज की तरह इस फिल्म की कहानी भी उत्तर प्रदेश से जुड़ी रहेगी. डायरेक्टर ने बताया कि जैसे ही फिल्म की कहानी फाइनल हो जाएगी, वो इसकी शूटिंग के लिए एक बार फिर यूपी के लखनऊ और अयोध्या जैसी जगहों पर जाएंगे. इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ सीरीज के कुछ पुराने कलाकार तो दिखेंगे ही, साथ ही कुछ नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं.

अब फैंस रणदीप हुड्डा को बड़े पर्दे पर पुलिस की वर्दी में एक्शन करते देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़ें: Karuppu Sequel: ‘करुप्पु’ की बंपर सफलता के बाद आएगा सीक्वल? सूर्या ने दिया बड़ा हिंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >