Ramayana Movie Ranbir on Arun Govil: भगवान श्री राम का किरदार निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और रणबीर कपूर ने साफ कहा कि उन्होंने अरुण गोविल से प्रेरणा ली है, जिन्हें आज भी लोग इस किरदार से जोड़कर देखते हैं. नई दिल्ली में नितेश तिवारी की 'रामायण' के 'प्रथम संकल्प' इवेंट में, एक्टर ने अनुभवी स्टार अरुण गोविल का सम्मान किया और रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो के जरिए कई पीढ़ियों के मन में भगवान राम की छवि बनाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. आपको बता दें,अरुण गोविल फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं.
What Ranbir Kapoor Said: अगर में आपके तरह थोड़ा भी कर पाऊं, मेरी मेहनत सफल हो जाएगी
रामायण ट्रेलर लांच के दौरान, रणबीर कपूर काफी भावुक दिखे. उन्होंने अरुण गोविल की तारीफ करते हुए कहा की, "सर, आपने ये जिम्मेदारी को सालों से खूबसूरती से, सच्ची तरह से और काफी गरिमा से पेश किया है. आपका ये सफर मेरे जैसे एक्टर से और हर उस इंसान को, जिसने भी रामानंद सागर की रामायण देखी है, भरोसा और प्रेरणा दी है. जैसे आपने भगवान श्री राम को अपने अंदर उतारा है, अगर मैं इतना भी कर पाऊं तो मेरी मेहनत सफल हो जाएगी.”
एक्टर ने आगे कहा, “बचपन से सर, भगवान श्री राम का आशीर्वाद और उनकी सीख और आपका चेहरा दिल में रख कर बड़ा हुआ हूं. हम आपसे ऐसे प्यार करते हैं जैसे आप हमारे अपने हो.
Arun Govil as Raja Dashrath: यह राम जी की दुनिया है, अच्छा ही लगता है, अच्छा ही लगेगा
वेटेरन एक्टर अरुण गोविल ने रामायण इवेंट में अपने कैरेक्टर और काम करने का अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया की, “यह एक ऐसी फिल्म है जिसने भारतीय सिनेमा को हॉलीवुड के बराबर ला खड़ा किया है. जब उनसे अपने किरदार के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की, “यह राम जी की दुनिया है, अच्छा ही लगता है, अच्छा ही लगेगा. इस बार, मैं एक अलग किरदार निभा रहा हूं. मैं सोचता था कि जब मैंने उस एक्टर (रणबीर कपूर) को वही किरदार निभाते देखा जो मैंने उस समय निभाया था, तो मैंने कैसा महसूस किया था.
अरुण गोविल ने रामायण के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के साथ काम करने का भी अनुभव शेयर किया और कहा की, “नमित जी बधाई के हकदार हैं. उनके साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा. वह ज्यादा कुछ नहीं कहते और अपनी खामोशी में ही सब कुछ धीरे से बयां कर देते हैं. दोनों (नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी) बहुत अच्छे इंसान हैं और आप लोगों के साथ काम करना बहुत सुखद रहा."
About Ramayana: रामायण के बारे में
नितेश तिवारी की रामायण की स्टारकास्ट काफी इंटरेस्टिंग है, और लोग बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे है. फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर हैं वहीं साई पल्लवी देवी सीता का किरदार निभा रही हैं. साउथ स्टार यश रावण के रोल में नजर आएंगे, इस फिल्म से वह बॉलीवुड में डेब्यू भी कर रहे हैं. दशरथ के रोल के लिए अरुण गोविल को चुना गया है, वहीं सनी देओल भगवान हनुमान का दमदार रोल निभाएंगे.
फिल्म में लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे, कैकेयी के रोल में लारा दत्ता, शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह, मंदोदरी के रोल में काजल अग्रवाल भी शामिल हैं. इनके साथ विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा के रोल में, कुणाल कपूर भगवान इंद्र के रोल में, आदिनाथ कोठारे भरत के रोल में और मोहित रैना, जिनके भगवान शिव के रोल में नजर आने की उम्मीद है.
