रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को भी मंदिर में जाने का था मन, इस वजह से अयान मुखर्जी ने अकेले ही किया दर्शन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को बीते दिनों बजरंग दल ने उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में घुसने से रोक दिया था. जिसके बाद आलिया और रणबीर तो नहीं जा सकें, लेकिन अयान मुखर्जी को अकेले ही बाबा महाकाल का दर्शन करना पड़ा था. अब उन्होंने इसपर खुलकर बात की है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी इन-दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में बिजी है. इसी को लेकर बीते दिनों तीनों स्टार्स मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे थे. हालांकि बजरंग दल ने रणबीर कपूर को अंदर जाने से रोक दिया. जिसकी वजह से आलिया और रणबीर महाकाल का दर्शन नहीं कर सकें. वहीं अयान मुखर्जी को अकेली ही दर्शन करना पड़ा था. अब निर्देशक ने इस घटना को लेकर खुलकर बातचीत की.

आलिया भट्ट की वजह से अकेले की दर्शन करने गए अयान मुखर्जी

‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा कि वह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर अकेले दर्शन करने गए थे और फिल्म की मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट को साथ नहीं ले गए, क्योंकि वह गर्भवती हैं. मुखर्जी ने कहा कि आलिया और रणबीर कपूर, दोनों ही मंदिर जाने को इच्छुक थे. मुखर्जी ने कहा, ”वे अंतिम क्षण तक मंदिर जाने को बहुत इच्छुक थे, लेकिन जब हम वहां पहुंचे और बजरंग दल के प्रदर्शन के बारे में सुना, तो मैं थोड़ा दुखी हुआ कि मैं अकेले मंदिर में दर्शन करने जाऊंगा.” उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”मैं अपनी फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने वहां गया था. मैं सभी के लिए आशीर्वाद लेने गया था. मैं आलिया को उनकी मौजूदा स्थिति की वजह से नहीं ले जाना चाहता था. जब मैं वहां गया तो महसूस हुआ कि उन्हें भी वहां ‘दर्शन’ के लिए जाना चाहिए था. जैसा कि मैंने किया.”

Also Read: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को बजरंग दल ने उज्जैन मंदिर में जाने से रोका, बगैर दर्शन किए लौटे, जानें पूरा मामला
बजरंग दल ने रणबीर को मंदिर में घुसने से रोका

गौरतलब है कि खबरों के मुताबिक, बीते मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कपल को ‘बीफ’ खाने संबंधी उनकी कथित टिप्पणी की वजह से मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करने दि���ा था. पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा था. बता दें कि आलिया और रणबीर पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ काम करने वाले हैं. दोनों की फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >