Rana Daggubati की टीम ने अवैध सट्टेबाजी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी भी डील को…

Rana Daggubati: राणा दग्गुबाती की टीम ने एक बयान जारी कर गेमिंग प्लेटफॉर्म के साथ उनकी संलिप्तता को क्लियर किया है, जिसमें उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा दिया.

Rana Daggubati: तेलंगाना पुलिस ने टॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स और सोशल मीडिया सेलेब्स पर शिकंजा कसा है. पुलिस ने राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा, मांचू लक्ष्मी, प्रणीता, निधि अग्रवाल और अनन्या नागेला सहित 25 लोगों के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी ऐप का कथित तौर पर प्रचार करने पर मामला दर्ज किया है. अब साउथ अभिनेता राणा दग्गुबाती की टीम ने उन दावों के जवाब में एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि अभिनेता कानून का पूर्ण अनुपालन कर रहे हैं.

राणा दग्गुबाती की टीम ने अवैध सट्टेबाजी ऐप पर जारी किया स्टेटमेंट

बयान में दावा किया गया है कि राणा दग्गुबाती साल 2017 तक कौशल-आधारित खेलों के ब्रांड एंबेसडर थे. बाद में कंपनी के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया. उनका सपोर्ट केवल उन क्षेत्रों तक सीमित था, जहां ऑनलाइन कौशल-आधारित खेलों को कानूनी रूप से अनुमति दी गई थी. टीम ने जोर देकर कहा कि किसी भी डील को फाइनल करने से पहले राणा के कानूनी सलाहकार सावधानीपूर्वक जांच करते हैं.

कई मशहूर हस्तियों के खिलाफ दर्ज की गई है एफआईआर

बिजनेसमैंन पीएम फणींद्र सरमा ने हैदराबाद के मियापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत और एफआईआर दर्ज कराई. सरमा के अनुसार, उन्हें पता चला कि कई लोग जुआ खेलने वाले ऐप्स में निवेश करने के लिए आकर्षित हुए थे, जिन्हें सोशल मीडिया सेलिब्रिटीज ने मार्केट किया था. पुलिस तेलंगाना गेमिंग एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Salaar Re Release Collection: प्रभास की सालार ओपनिंग डे पर मचाएगी गदर, री-रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर रचेगी इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >