बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा का हुआ एक्सीडेंट, बेटी साशा अस्पताल में एडमिट, देखें दिल दहलाने वाली तसवीरें

Rambha Car Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. एक्ट्रेस की कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है. एक्सीडेंट में रंभा की गाड़ी को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है, वहीं उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती है.

Rambha Car Accident: सलमान खान के साथ जुड़वा, बंधन और क्रोध जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री रंभा की कार का एक्सीडेंट हो गया है. हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी और नैनी गाड़ी में मौजूद थी. रंभा की बेटी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. एक्ट्रेस ने एक्सीडेंट की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है. वहीं कैप्शन में लोगों से उनकी बेटी के ठीक होनी की दुआ करने की गुजारिश भी की.

रंभा के कार का हुआ एक्सीडेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा ने सोशल मीडिया अपने कार एक्सीडेंट की शॉकिंग खबर फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने खुलासा किया कि जब वह अपने बच्चों के साथ घर लौट रही थी तो चौराहे पर एक कार ने टक्कर मार दी. उसे और कार में सवार बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि उनकी बेटी साशा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्ट्रेस ने अपनी क्षतिग्रस्त कार की तस्वीरें साझा करते हुए, लिखा, “स्कूल से बच्चों को लेने गई थी, जहां चौराहे पर हमारी कार को एक अन्य कार ने टक्कर मार दी थी…हम सभी मामूली चोटों से सुरक्षित हैं, मेरी छोटी अस्तपताल में है…बुरे दिन खराब समय…कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें आपकी प्रार्थना बहुत मायने रखती है ??#प्रार्थना #सेलिब्रिटी #दुर्घटना.”

https://www.instagram.com/p/CkZdR20sxtk/
https://www.instagram.com/p/CkXmYp6Abzq/
Also Read: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भारत लौटते ही मोरबी ब्रिज हादसे पर जताया दुख, जानें क्या कहा
साउथ इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं रंभा

रंभा दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक थीय उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, विजय और अजित के साथ अभिनय किया था. 2010 में उन्होंने अपने करियर को अलविदा कह दिया और कनाडा के बिजनेसमैन इनथिरन से शादी कर ली. जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ कनाडा में ही शिफ्ट हो गई. एक्ट्रेस के तीन बच्चे है, दो बेटियां और एक बेटा. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आये दिन अपने बच्चों के साथ फोटोज शेयर करती रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >