रावण की एक झलक पाकर एक्साइटेड हुए लोग, रणबीर के रामायण ने मचाया तहलका

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही वायरल हो गया है. रणबीर कपूर का भगवान राम अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वहीं यश का रावण के रूप में पहली झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. देखें लोगों ने यश को लेकर क्या कहा है?

Ramayana Movie: काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. बड़े बजट और भव्य पैमाने पर बन रही फिल्म रामायण का पहला टीजर रिलीज हो चुका है और आते ही इंटरनेट पर छा गया है. डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की इस मेगा फिल्म रामायण की पहली झलक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. टीजर में सबसे खास बात ये रही कि इसमें पहली बार रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में दिखाया गया है.

टीजर के अंत में दिखे लंका नरेश

टीजर में रणबीर कपूर का लुक और उनका शांत, सौम्य अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रोल में बिल्कुल फिट बैठते हैं. सिर्फ राम ही नहीं, टीजर के आखिर में लंका नरेश रावण की भी झलक दिखाई गई है. इस दमदार किरदार में यश नजर आने वाले हैं, जिन्हें केजीएफ सीरीज से पूरे देश में पहचान मिली. उनकी छोटी सी झलक ने भी फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.

यश का पूरा लुक रिलीज करने की डिमांड

अब फैंस की मांग है कि जल्द से जल्द यश का पूरा फर्स्ट लुक भी रिलीज किया जाए. सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं कि राम के बाद अब रावण के खतरनाक अवतार को भी सामने लाया जाए. 

रणबीर ने बताया कहां से लिया इंस्पिरेशन

हाल ही में अमेरिका में हुए एक प्रमोशनल इवेंट में रणबीर ने अपनी तैयारी का राज खोला. उन्होंने बताया कि इस किरदार को समझने के लिए उन्होंने रामायण सीरियल को बार-बार देखा. खास तौर पर अरुण गोविल द्वारा निभाए गए श्रीराम के किरदार से उन्होंने बहुत कुछ सीखा, चाहे वो बोलने का तरीका हो या उनका शांत स्वभाव. रणबीर का कहना है कि यह रोल सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी जैसा है. उन्होंने कहा कि श्रीराम का किरदार निभाने के लिए मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी खुद को तैयार करना पड़ा. उनके मुताबिक, यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक तरह से ‘धर्म’ निभाने जैसा है.

यह भी पढे़ं: रामायण के फर्स्ट लुक रिलीज से पहले रणबीर कपूर को मिला स्पेशल गिफ्ट, हुए इमोशनल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >