'रावण तीनों लोकों का स्वामी है, तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा'... रणबीर कपूर के इस डायलॉग पर क्यों मचा विवाद?

'रामायण' के ट्रेलर में रणबीर कपूर का डायलॉग "रावण तीनों लोकों का स्वामी है, तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा" सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है. कई यूजर्स रणबीर कपूर को 'ये जवानी है दीवानी' के बनी वाले किरदार से बाहर निकलने और भगवान श्रीराम के रोल में ज्यादा दमदार अंदाज अपनाने की सलाह दे रहे हैं. आखिर इस बहस की पूरी कहानी क्या है?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. फिल्म के शानदार विजुअल्स और स्टारकास्ट की खूब तारीफ हुई, लेकिन भगवान श्रीराम बने रणबीर कपूर का एक डायलॉग विवाद का कारण बन गया. ट्रेलर में श्रीराम कहते हैं, "रावण तीनों लोकों का स्वामी है, तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा." इस डायलॉग के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों का कहना है कि भगवान श्रीराम के संवाद इस तरह की आधुनिक भाषा में नहीं होने चाहिए. वहीं कई लोग इसे फिल्म की प्रस्तुति का हिस्सा मान रहे हैं.

Ramayan Dialogue Controversy: आखिर रामायण के डायलॉग का विरोध क्यों हो रहा है?

विरोध करने वालों का कहना है कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं. इसलिए उनके संवाद गंभीर और पारंपरिक भाषा में होने चाहिए. उनका मानना है कि आधुनिक शब्दों का इस्तेमाल पौराणिक किरदारों की छवि और उनकी गरिमा पर असर डाल सकता है.

Ramayan Dialogue Criticism: सोशल मीडिया यूजर ने क्या कहा?

इस विवाद के बीच ध्रुवनियम (Dhruvnium) नाम के एक सोशल मीडिया यूजर की पोस्ट भी वायरल हो रही है. यूजर का कहना है कि फिल्म में डायलॉग का मतलब नहीं बदला गया है, बल्कि उसे आज के दर्शकों के लिए आसान भाषा में लिखा गया है. उनके मुताबिक, भगवान श्रीराम के मूल संवाद संस्कृत के श्लोकों में हैं, जिन्हें हर कोई आसानी से नहीं समझ सकता. इसलिए उन्हीं श्लोकों के भाव और अर्थ को सरल हिंदी के डायलॉग में बदला गया है. यानी शब्द बदले हैं, लेकिन उनका मतलब और भावना वही रखी गई है. हालांकि, यह सोशल मीडिया यूजर की व्यक्तिगत राय है. फिल्म के मेकर्स ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

Ramayan Dialogue Criticism: वाल्मीकि रामायण में क्या लिखा है?

वाल्मीकि रामायण में भगवान श्रीराम के कई संवाद संस्कृत के श्लोकों में लिखे गए हैं. आज के समय में हर दर्शक संस्कृत नहीं समझता. इसलिए फिल्मों में अक्सर उन्हीं श्लोकों के भाव और अर्थ को आसान हिंदी में बताया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उसे समझ सकें. कोशिश यही रहती है कि भाषा आसान हो, लेकिन मूल संदेश और भावना में कोई बदलाव न आए.

Ramayan Dialogue Explained: फिल्मों में भाषा को आसान क्यों रखा जाता है?

जब किसी धार्मिक ग्रंथ या महाकाव्य पर फिल्म बनाई जाती है, तो उसकी भाषा को आज के दर्शकों के हिसाब से आसान बनाया जाता है. इसका मकसद कहानी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना होता है. इसलिए कठिन संस्कृत श्लोकों की जगह आसान डायलॉग लिखे जाते हैं, लेकिन उनकी मूल भावना को बरकरार रखने की कोशिश की जाती है.

Ramayan: आखिर पूरा मामला क्या है?

'रामायण' के इस डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. कुछ लोग इसे भगवान श्रीराम के किरदार के खिलाफ मान रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि यह सिर्फ संस्कृत श्लोकों के भाव को आसान भाषा में पेश करने की कोशिश है. फिलहाल यह विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है. अब फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शक इन संवादों को किस तरह स्वीकार करते हैं, इस पर सभी की नजर रहेगी.

ये भी पढ़ें: मॉडर्न साड़ी, सैलून स्टाइल बाल.... रामायण में लारा दत्ता का कैकेयी लुक देख भड़के नेटिजन्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >