Ram Gopal Varma Praises Lenin: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी इन दिनों अपनी फिल्म 'लेनिन' को लेकर सुर्खियों में हैं. बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही इस फिल्म को अब मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा (RGV) की भी बड़ी तारीफ मिल गई है. फिल्म देखने के बाद RGV ने सोशल मीडिया पर ऐसा बयान दिया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने अखिल की एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें पूरे अक्किनेनी परिवार का सबसे बेहतरीन एक्टर बताया. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अखिल अपने पिता और सुपरस्टार नागार्जुन से भी बेहतर एक्टर हैं.
RGV Congratulates Lenin Team: 'लेनिन' की टीम को RGV ने दी बधाई
निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, "अखिल, फिल्म की शानदार कामयाबी के लिए बहुत-बहुत बधाई." इस पर अखिल ने खुश होकर जवाब दिया, "थैंक यू सर, प्लीज आप मेरी फिल्म जरूर देखिए."
अखिल के कहने पर जब आरजीवी ने फिल्म देखी, तो वह अखिल की एक्टिंग के दीवाने हो गए.
RGV Calls Akhil Best Actor: राम गोपाल वर्मा ने तारीफ में क्या-क्या कहा?
फिल्म देखने के बाद राम गोपाल वर्मा ने दोबारा ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, "अखिल, मैंने अभी 'लेनिन' देखी. फिल्म तो बहुत बढ़िया है ही, लेकिन मुझे यह समझ आ गया कि तुम अपने अक्किनेनी परिवार के सबसे बेस्ट एक्टर हो. मैं तुम्हारे पापा नागार्जुन की कसम खाकर यह बात कह सकता हूं."
उन्होंने आगे लिखा कि अखिल ने इमोशनल सीन्स में कमाल की एक्टिंग की है और फिल्म के डायरेक्टर मुरली किशोर की भी तारीफ की कि उन्होंने अखिल को इतना शानदार रोल दिया.
Lenin Box Office Collection: लेनिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन' बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 7.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन इसका कलेक्शन 8.65 करोड़ रुपये रहा.
रविवार को फिल्म ने 9.65 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 25.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 29.27 करोड़ रुपये हो गया है.
Lenin Story: क्या है 'लेनिन' की कहानी?
'लेनिन' एक रिवेंज एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी श्रीरामपुरम गांव के एक ऐसे युवक की है, जो सालों से चली आ रही खूनी दुश्मनी को खत्म करना चाहता है. फिल्म की कहानी में महाभारत की झलक भी देखने को मिलती है. फिल्म का निर्देशन मुरली किशोर अब्बुरी ने किया है. इसमें भाग्यश्री बोरसे और सुनील भी अहम भूमिका में नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें: Ram Gopal Varma माइकल जैक्सन की बायोपिक देखकर हुए इमोशनल, कहा- मैं उनसे नफरत करता हूं
ये भी पढ़ें: सच को जितना दबाओगे, वह उतनी ही ताकत से लौटेगा, 'सतलुज' हटाए जाने पर भड़के राम गोपाल वर्मा, बोले- इसे दिखाओ
