Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: शादी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रकुल-जैकी, फैंस बोले- जोड़ी कमाल की…

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी 21 फरवरी को गोवा में होगी. इससे पहले इस जोड़े को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया था. दुल्हा-दुल्हन बनने वाले कपल ने श्रद्धा से बप्पा की पूजा-अर्चना की.

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: जैसे-जैसे सेलिब्रिटी कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की उलटी गिनती तेज हो रही है, फैंस ये देखने के लिए बेसब्र हैं कि ये साथ में कितने प्यारे लगेंगे और शादी के जोड़े में क्या कयामत ढाएंगे. रकुल और जैकी, 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उन्होंने हाल ही में मुंबई में अपना पहला प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित किया. शनिवार को वे अपने बड़े दिन से पहले आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. बप्पा के दर्शन के लिए, रकुल ने मैचिंग दुपट्टे के साथ गुलाबी अनारकली सूट पहना था. धूप के चश्मे के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप और मैसी बन के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया. वहीं जैकी भगनानी ने मिंट ग्रीन कुर्ते के साथ काली पैंट पहन रखी थी.


सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे रकुल और जैकी
रकुल और जैकी को एक साथ एक गाड़ी से बाहर निकलते देखा गया. वे मंदिर के लिये भेंट भी लाये. मंदिर में प्रवेश करने से पहले, रकुल और जैकी ने पैपराजी के लिए पोज दिया और उनसे बातचीत भी की, जिन्होंने उन्हें बधाई दी. रकुल और जैकी ने हाल ही में जैकी भगनानी के घर पर अपना पहला प्री-वेडिंग उत्सव मनाया. रकुल अपने परिवार के साथ कार में बैठकर जैकी के घर की ओर जा रही थीं. वह अपनी शादी के जश्न के लिए पूरी तरह से तैयार थी. जैकी का घर भी सुनहरी रोशनी में खूबसूरती से जगमगा रहा था.


गोवा में होगी रकुल और जैकी की शादी
खबर है कि रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी गोवा में होगी. सूत्रों के अनुसार, ऐसा लगता है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि उनकी शादी इको-फ्रेंडली हो. कथित तौर पर, कपल ने कागज की बर्बादी को बचाने के लिए डिजिटल इनविटेशन शामिल किया हैं. उन्होंने कथित तौर पर आतिशबाजी पर भी प्रतिबंध लगा दिया है और शादी के बाद पेड़ लगाने का वादा किया है. शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा, जो 19 फरवरी से शुरू होगा. कथित तौर पर, मुख्य समारोह 21 फरवरी को है.


लॉकडाउन के दौरान कपल को हुआ था प्यार
मालूम हो कि रकुल और जैकी दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी प्राइवेट रहे हैं. लॉकडाउन के दौरान, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने खुद को एक-दूसरे के करीब आते पाया. काफी समय तक पड़ोसी रहने के बावजूद, वे कभी एक दूसरे के रास्ते में नहीं आए. हालांकि, घूमने-फिरने के दौरान दोनों में बातचीत शुरू हुई और वो एक दूसरे संग ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताने लगे. 10 अक्टूबर, 2021 को रकुल के जन्मदिन पर, जोड़े ने अपने रिश्ते में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया, आधिकारिक तौर पर अपने रोमांस की पुष्टि की.

पढ़ें-Rakul Preet-Jackky Bhagnani समंदर किनारे एक दूसरे संग लेंगे सात फेरे, शादी का कार्ड हुआ वायरल


जैकी ने रकुल संग रिलेशनशिप ऐसे किया था कंफर्म
जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर एक साथ की एक खूबसूरत तस्वीर के साथ एक प्यारा सा पोस्ट करके इस अवसर का जश्न मनाया. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “तुम्हारे बिना, दिन दिन जैसे नहीं लगते… तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट भोजन खाने में कोई मजा नहीं है. सबसे खूबसूरत सोल को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहा हूं जो मेरे लिए दुनिया है!!! आपका दिन मंगलमय हो अपनी मुस्कान की तरह खूबसूरत रहो. जन्मदिन मुबारक हो मेरी.”

पढ़ें-Rakul-Jackky Wedding: लॉकडाउन में मिले और हो गया प्यार, जानें रकुल-जैकी की शादी से लेकर रिसेप्शन तक के डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >