राखी सावंत को पति आदिल ने शादी के 7 महीने बाद ही दिया धोखा! एक्ट्रेस बोली- वक्त आने पर मिलेगा सबूत...

राखी सावंत ने बीते दिनों अनाउंस किया कि उन्होंने बॉयफ्रेंड आदिल संग कोर्ट मैरिज कर ली है. कपल ने सात महीने पहले ही निकाह किया, हालांकि अब राखी का कहना है कि आदिल उन्हें धोखा दे रहे हैं.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की क्वीन राखी सावंत ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. कपल की कुछ वीडियो और फोटोज बीते दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे. वायरल फोटोज में राखी और आदिल को मैरिज सर्टिफिकेट हाथ में लेकर पोज देते देखा गया. दोनों ने वरमाला पहना हुआ था. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह आदिल संग खुश नहीं है. उन्हें ये भी लगता है कि शादी के सात महीने बाद उनका पति उन्हें धोखा दे रहा है.

शादी के 7 महीने बाद ही राखी सावंत को मिला प्यार में धोखा

न्यूलीवेड अभिनेत्री राखी ने ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि वह हमारी शादी को क्यों छिपा रहा है. मैंने आज सुबह उससे कहा कि अब दुनिया को एक साथ जाकर बता देना चाहिए. यह समय सही है जब फैंस के सामने हम अपनी मैरिज अनाउंस कर रहे हैं. हालांकि वह ऐसा नहीं कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CnRKlCcLndM/?hl=en
आदिल के फोन में राखी को मिला कुछ गड़बड़

राखी सावंत से जब पूछा गया कि आजकल शादियां और ब्रेकअप अधिक हो रहे हैं, इसपर वह कहती है, “तो मैं क्या करूं?” अगर ऐसा होता है, तो मुझे परवाह नहीं है और मैं इस बार आपको बहुत सारे सबूत दे रही हूं. राखी ने आगे कहा कि वह और आदिल अब पति-पत्नी हैं और अब भी साथ रह रहे हैं. उन्होंने यहां तक​कहा कि उनके बीच काफी बातें चल रही हैं और वह अभी कुछ भी रिवील नहीं करना चाहती हैं. उन्होंने खुलासा किया कि समय सही होने पर वह पत्ते खोलेंगी. राखी ने आगे कहा कि वह आदिल से शादी करना चाहती थी. हालांकि अब उन्होंने उनके फोन पर और व्यक्तिगत रूप से कुछ चीजें देखी हैं, जिससे उन्हें लगता है कि बहुत कुछ हो चुका है.

https://www.instagram.com/p/CnSEdq5j7ZD/?hl=en
https://www.instagram.com/p/CnTXyZLNtZ-/?hl=en
Also Read: Rakhi Sawant ने बॉयफ्रेंड आदिल संग रचाई दूसरी शादी, हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट पकड़े एक्ट्रेस की फोटोज हुई वायरल
सात महीने पहले हुई थी शादी

राखी सावंत ने कहा, मुझे और आदिल को शादी किए हुए 7 महीने हो चुके हैं. आदिल की वजह से मैंने अबतक दुनिया से ये बातें छुपाई थी. हमदोनों ने सिंपल वेंडिग का सोचा था, इसलिए कोर्ट मैरिज को चुना. अभी आप सभी को बता रही हूं, क्योंकि मेरी मां बीमारी है और ये समय सही है. आपको बता दें कि राखी की ये दूसरी शादी है. पहली शादी उन्होंने बिजनेसमैन रितेश संग की थी. दोनों एक साथ बिग बॉस के घर में आए थे, लेकिन ये रिश्ता नहीं टिका और दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाकर अलग होने का फैसला किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >