पैपराजी के सामने छलका राखी सावंत का दर्द, फूट-फूटकर रोई, बोली- मेरे नसीब में इतना दर्द क्यों है?

राखी सावंत किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती है. हाल ही में राखी ने बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग शादी कर लिया है. इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोते हुए दिख रही है.

ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों आदिल दुर्रानी के साथ शादी को लेकर लाइमलाइट बटोर रही है. राखी ने शादी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर फातिमा भी कर लिया है. इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोते दिख रही है. रोते हुए एक्ट्रेस कहती है कि वो ‘क्यों है मेरे नसीब में इतना दर्द?’

राखी सावंत का छलका दर्द

राखी सावंत ने हाल ही में बताया कि आदिल के परिवार ने उन्हें बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया है. अब विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है. पैपराजी के सामने राखी फूट-फूटकर रोने लगती है. वो कहती है कि, ‘अभी तक मेरी मां को नहीं मालूम है. अभी कल मेरी मौसी और मामा, खानदान के लोगों को पता चल है. सबलोग बोल रहे हैं कि मम्मी तक ये खबर नहीं पहुंचनी चाहिए. लेकिन मम्मी होश में आ जाएगी और ये खबर सुनेगी तो पता नहीं क्या असर होगा उनपर.’

क्यों है मेरे नसीब में इतना दर्द?

आगे रोते हुए राखी सावंत कहती है, ‘क्यों है मेरे नसीब में इतना दर्द?’ वो आगे कहती हैं, ‘ना मैं खा पाती हूं, ना सो पाती हूं. कुछ नहीं कर पाती हूं मैं.’ राखी ने ये भी कहा कि, ‘आदिल के घरवालों से मेरी बात हुई है. उन्होंने उनको समझाया. उन्होंने समझाया कि भाई अगर तूने सच में निकाह किया है तो कुबूल करने में क्या हर्ज है.

Also Read: ‘रितेश ने बैग पैक किया और छोड़कर चला गया’, राखी सावंत ने बयां किया अपना दर्द, कहा- मेरी मां रोती रही…
यूजर्स कर रहे कमेंट

राखी सावंत के इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मुझे उनके लिए बहुत बुरा लग रहा है. एक यूजर ने लिखा, अल्लाह राखी को खुश रखे आदिल को अपनी गलती का एहसास हो जाए दोनो साथ में खुश रहे आमीन. एक अन्य यूजर ने लिखा, बेचारी के लाइफ में बहुत दुख है. वहीं कई यूजर्स उनके रोने का मजाक बना रहे है कि वो इस बार भी कोई ड्रामा कर रही है.

राखी और आदिल ने कर ली है शादी

राखी और आदिल की शादी का सर्टिफिकेट पकड़े हुए एक तस्वीर ऑनलाइन लीक होने के कुछ घंटों बाद, एक्ट्रेस ने शादी की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा था, “आखिरकार, मैं बहुत उत्साहित हूं और शादी कर ली है, मेरा प्यार आपके लिए फॉरएवर अनकंडीशनल लव आदिल है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >