Raju Srivastava Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, फूट-फूटकर रोते दिखे फैंस

Raju Srivastava Funeral Live: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे. राजू ने आखिरी सांस बुधवार की सुबह ली. कॉमेडियन बीते एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे. उनके निधन पर पूरा देश दुखी है और सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके नाम से मैसजे शेयर कर रहे है. पीए मोदी से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी उनके नाम से पोस्ट शेयर किया. अब कॉमेडियन को उनके परिवार ने नम आंखों से विदाई दी और वह हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए.

9:34 PM. 22 Sept 22 9:34 PM. 22 Sept

नम आंखों से पूरे देश ने दी राजू श्रीवास्तव को अंतिम विदाई, तस्वीरें 

Raju Srivastav को नम आंखों से दी गई विदाई, जीवनसाथी को जाते देख फूट-फूट कर रो पड़ीं शिखा श्रीवास्तव

7:55 PM. 22 Sept 22 7:55 PM. 22 Sept

राजू श्रीवास्तव के मामले में वर्चुअल ऑटोप्सी क्यों?

वर्चुअल ऑटोप्सी करने के पीछे का कारण स्पष्ट करते हुए डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा कि, “जब राजू श्रीवास्तव को शुरू में ही एम्स लाया गया था, तो वह होश में नहीं थे और ट्रेडमिल पर दौड़ने के दौरान गिरने का स्पष्ट कारण भी उस समय ठीक से नहीं बताया गया था. यही कारण है कि यह एक मेडिको-लीगल केस बन गया था. ऐसे मामलों में पुलिस पोस्टमॉर्टम का विकल्प चुनती है, अगर व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है.” डॉ गुप्ता ने कहा, रेडियोलॉजिकल में फ्रैक्चर और रक्त के थक्कों का पता लगाया जा सकता है जो नग्न आंखों के लिए अदृश्य हैं.”

6:09 PM. 22 Sept 22 6:09 PM. 22 Sept

एहसान कुरैशी ने किया दिवंगत कॉमेडियन की आखिरी इच्छा का खुलासा

एहसान कुरैशी ने खुलासा किया कि कॉमेडियन अपनी फिल्म बॉम्बे टू गोवा का सीक्वल बनाना चाहते थे. उन्होंने ”मुझे याद है कि उनसे आखिरी मुलाकात मुंबई के एक कार्यालय में हुई थी. सुनील भी वहां थे और हमने पूछा कि फिल्मों के लिए सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें. उन्होंने इसमें सभी कॉमेडियन के साथ हमारी हिट फिल्म बॉम्बे टू गोवा के सीक्वल की तरह फिल्म बनाने के विचार पर भी चर्चा की. यह उनकी आखिरी इच्छा थी और हम सभी कॉमेडियन के साथ फिल्म बनाने की उनकी इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेंगे.”

https://www.instagram.com/p/CixG1PVIOUG/

6:09 PM. 22 Sept 22 6:09 PM. 22 Sept

राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हुए

42 दिन तक मौत से लड़ने के बाद अब राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहें. उनके फैंस ने आज उन्हें नम आंखों से विदाई दी. आज राजू श्रीवास्तव के बेटे आयुष्मान ने राजू श्रीवास्तव को मुखाग्‍नि दी और वह पंचतत्व में विलीन हो गए. एक ओर जहां सोशल मीडिया पर फैन्स और सेलेब्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं, तो दूसरी ओर श्मशान घाट में भी फैन्स का भारी हुजूम उमड़ पड़ा.

https://www.instagram.com/p/CizG_xEqhM1/?hl=en https://www.instagram.com/p/CizDj8gKK0h/?hl=en

6:09 PM. 22 Sept 22 6:09 PM. 22 Sept

हाइलाइट्स

पंचतत्व में विलीज हुए राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने पति को लेकर कही ये बात

दोस्त के अंतिम संस्कार में श्मशान घाट पहुंचे कॉमेडियन एहसान कुरैशी और सुनील पाल

21 सितंबर को कॉमेडियन का एम्स में हुआ निधन

5:11 PM. 22 Sept 22 5:11 PM. 22 Sept

मुखाग्नि देने की तैयारी हुई पूरी

राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर श्माशान घाट पहुंच चुका है. आज कॉमेडियन लाखों लोगों का दिल जीतने के बाद पंचतत्व विलीन हो जाएंगे. राजू के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देने की तैयारी पूरी हो गई है. एक्टर का बेटा उन्हें मुखअग्नि देगा. वहां मौजूद सभी लोगों के आंखे नम है. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि गजोधर भैया अब नहीं रहें.

5:11 PM. 22 Sept 22 5:11 PM. 22 Sept

राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर पहुंचा श्मशान घाट

राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच गया है. उनके आखिरी दर्शन के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है. सभी के आंखे नम है. उनके परिवार वाले खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं. वहीं उनके फैंस ‘जब तक सूरज चांद रहेगा…राजू श्रीवास्तव का याद रहेगा…के नारे लगा रहे हैं.

5:11 PM. 22 Sept 22 5:11 PM. 22 Sept

अंतरा श्रीवास्तव ने पापा के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव पापा के यूं अचानक चले जाने से काफी दुखी है. अब अंतरा ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वह पापा को याद करते देखी जा सकती है.

4:39 PM. 22 Sept 22 4:39 PM. 22 Sept

Raju Srivastava: फैंस दे रहे हैं भावनात्मक विदाई

राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को श्मशान ले जाने की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं. एएनआई ने तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनके पार्थिव शरीर को लेकर एक एम्बुलेंस उनके परिवार के साथ निगमबोध घाट की ओर जा रही थी. वहीं उनके फैंस उन्हें भावनात्मक विदाई दे रहे हैं. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि वे अब हमारे बीच नहीं है.

राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा का छलका दर्द, पति की मौत पर बोली- बस इतना ही कह सकती हूं कि वह एक…

4:39 PM. 22 Sept 22 4:39 PM. 22 Sept

Raju Srivastava Funeral Live: विवेक ओबेरॉय बोले- ओम शांति

4:39 PM. 22 Sept 22 4:39 PM. 22 Sept

Raju Srivastava Death: शिल्पा शिंदे बोलीं- मुझे आज भी याद है…

https://www.instagram.com/p/CixzZ7uPSw0/?

4:39 PM. 22 Sept 22 4:39 PM. 22 Sept

Raju Srivastava Funeral Live: एकता कपूर बोलीं- आपने हमारे जीवन में जो हंसी…

4:39 PM. 22 Sept 22 4:39 PM. 22 Sept

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव का आखिरी वीडियो

राजू श्रीवास्तव का वो आखिरी वीडियो जो उन्होंने बहुत जोश के साथ आने वाले अगस्त के 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के लिए एडवांस में बनाया था. लेकिन 10 तारीख को ही हादसा हो गया था.

4:39 PM. 22 Sept 22 4:39 PM. 22 Sept

Raju Srivastava: एक्टर रितेश देशमुख ने जताया दुख

4:39 PM. 22 Sept 22 4:39 PM. 22 Sept

Raju Srivastava Death Live: अलविदा राजू भाई…

कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव के नाम बेहद इमोशनल करवे वाला वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, अलिवदा राजू भाई, जल्दी मिलते है.

https://www.instagram.com/p/CiwrnJjjn04/?hl=en

4:39 PM. 22 Sept 22 4:39 PM. 22 Sept

Raju Srivastava Funeral Live: आज राजू श्रीवास्तव का होगा अंतिम संस्कार

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली में सुबह 9: 30 बजे निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा. राजू के परिवार के सदस्यों के अनुसार, कॉमेडियन के शव को द्वारका स्थित उनके दिल्ली स्थित आवास पर ले जाया जाएगा. उनका घर दशरथपुरी मेट्रो स्टेशन के सामने गली में है.

4:17 PM. 22 Sept 22 4:17 PM. 22 Sept

शिखा श्रीवास्तव की पत्नी का रिएक्शन

राजू श्रीवास्तव और शिखा श्रीवास्तव का साथ टूट गया. ईटाइम्स से बातचीत में शिखा ने कहा, मैं अभी बात करने में सक्षम नहीं हूं. मैं अभी क्या कह सकती हूं? उन्होंने बहुत संघर्ष किया, मैं रियल में उम्मीद कर रही थी और प्रार्थना कर रही थी कि वह इससे बाहर आए. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि वह एक सच्चे फाइटर थे.

4:17 PM. 22 Sept 22 4:17 PM. 22 Sept

एहसान कुरैशी और सुनील पाल पहुंचे श्मशान घाट

कॉमेडियन #RajuSrivastav का अंतिम संस्कार आज होगा. ऐसे में अपने दोस्त को अंतिम बार देखने के लिए कॉमेडियन एहसान कुरेश और सुनील पाल श्मशान घाट पहुंचे है. इस दौरान सुनील पाल ने कहा, ”उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. वह हमारे शिक्षक थे.”

4:17 PM. 22 Sept 22 4:17 PM. 22 Sept

राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर निगमबोध घाट के लिए रवाना

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट श्मशान घाट ले जाया जा रहा है. बता दें कि सीने में दर्द और जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान गिरने के बाद 10 अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां आज बीते दिनों उनका निधन हो गया.

3:39 PM. 22 Sept 22 3:39 PM. 22 Sept

उत्तर प्रदेश विधानसभा में राजू श्रीवास्तव को भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने बुधवार को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर दो मिनट का मौन रखा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी. योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा था, ”राजू श्रीवास्तव जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, जिन्होंने अपने अभिनव कला कौशल से जीवन भर सभी का मनोरंजन किया.”

3:22 PM. 22 Sept 22 3:22 PM. 22 Sept

राहुल वैद्य बोले- आप हंसाते- हंसाते…

3:22 PM. 22 Sept 22 3:22 PM. 22 Sept

सेलिना जेटली ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया

3:22 PM. 22 Sept 22 3:22 PM. 22 Sept

अमित शाह ने जताया दुख

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजू श्रीवास्तव का एक विशिष्ट अंदाज था और अपनी अद्भुत प्रतिभा से उन्होंने सभी को प्रभावित किया. उन्होंने कहा, ‘‘उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें.”

12:49 PM. 22 Sept 22 12:49 PM. 22 Sept

राजू श्रीवास्तव के पैतृक आवास पर फैंस की भीड़

दिल्ली में कामेडी किंग राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर मिलते ही यहां उनके किदवई नगर स्थित पैतृक आवास पर उनके दोस्तों और रिश्तेदारों का हुजूम उमड़ पड़ा. उनके दोस्त, रिश्तेदार और प्रशंसक किदवई नगर स्थित उनके आवास पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे. राजू के परिजन यहीं रहते हैं.

12:49 PM. 22 Sept 22 12:49 PM. 22 Sept

इस वजह से हुआ राजू का ‘वर्चुअल ऑटोप्सी’

डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि ‘वर्चुअल ऑटोप्सी’ हाई-टेक डिजिटल एक्स-रे और सीटी स्कैन की मदद से की जाती है तथा इसमें पारंपरिक पोस्टमार्टम की तुलना में कम समय लगता है। यह पूछे जाने पर कि इस मामले में पोस्टमार्टम क्यों करना पड़ा, उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में जब उन्हें एम्स लाया गया था, तो वह अपने होश में नहीं थे और ‘ट्रेडमिल’ पर दौड़ने के दौरान गिरने की बात स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। यही कारण है कि पोस्टमार्टम करना पड़ा।

12:49 PM. 22 Sept 22 12:49 PM. 22 Sept

पीएम मोदी बोले- वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गये…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया. वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गये लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे. उनका निधन दुखद है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. शांति.

12:49 PM. 22 Sept 22 12:49 PM. 22 Sept

राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की आयु में निधन

पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. राजू को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था. आज उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा.

मुख्य बातें

Raju Srivastava Funeral Live: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे. राजू ने आखिरी सांस बुधवार की सुबह ली. कॉमेडियन बीते एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे. उनके निधन पर पूरा देश दुखी है और सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके नाम से मैसजे शेयर कर रहे है. पीए मोदी से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी उनके नाम से पोस्ट शेयर किया. अब कॉमेडियन को उनके परिवार ने नम आंखों से विदाई दी और वह हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >