Raju Srivastav: आज होगा राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार, जानिए क्यों बिना चीर-फाड़ के हुआ पोस्टमार्टम

देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे. आज निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. ऐसे में क्या आपको पता है कि राजू भैया के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम नहीं हुआ. बता दें कि दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

हम सबके गजोधर भैया यानी की राजू श्रीवास्तव ने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. आज निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. ऐसे में बीते दिनों कॉमेडियन का पोस्टमार्टम ‘वर्चुअल ऑटोप्सी’ का उपयोग करके किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10.20 मिनट पर राजू श्रीवास्तव ने अपनी आखिरी सांस ली थी. बता दें कि 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती करवाया गया था.

बिना चीर-फाड़ के हुआ राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि जानेमाने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम एक नयी तकनीक ‘वर्चुअल ऑटोप्सी’ का उपयोग करके किया गया. सुधीर गुप्ता ने कहा कि ‘वर्चुअल ऑटोप्सी’ हाई-टेक डिजिटल एक्स-रे और सीटी स्कैन की मदद से की जाती है और इसमें पारंपरिक पोस्टमार्टम की तुलना में कम समय लगता है. यह पूछे जाने पर कि इस मामले में पोस्टमार्टम क्यों करना पड़ा, उन्होंने कहा, ”शुरुआत में जब उन्हें एम्स लाया गया था, तो वह अपने होश में नहीं थे और ‘ट्रेडमिल’ पर दौड़ने के दौरान गिरने की बात स्पष्ट नहीं हो पा रही थी. यही कारण है कि पोस्टमार्टम करना पड़ा.”

Also Read: Raju Srivastava Funeral Live: राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर निगमबोध घाट के लिए रवाना, ये लोग पहुंचे
फैन्स दे रहे श्रद्धांजलि

राजू श्रीवास्तव को फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उन्होंने ‘#rajusrivastava’, ‘AIIMS’ और ‘राजू श्रीवास्तव‘ जैसे कीवर्ड ट्रेंड करवा रहे हैं. इंटरनेट पर कई ऐसे पोस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिससे लग रहा है कि उनके फैंस काफी सदमे में है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, हास्य कला से लोगों को हसाने वाले मशहूर हास्य कलाकार श्री #Raju Srivastav जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. दूसरे यूजर ने लिखा, अलविदा राजू भाई…आपको हमेशा याद रहेगा..एक अन्य यूजर ने लिखा, यकीन नहीं हो रहा है..कि आप हमारे बीच नहीं हो…हमको अब कौन हंसाएंगा.

Also Read: Raju Srivastav: बहुत याद आओगे गजोधर भैया…राजू श्रीवास्तव को यादकर भावुक हुए फैंस
इन फिल्मों में राजू श्रीवास्तव ने किया काम

मनोरंजन जगत में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय राजू श्रीवास्तव को 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया. वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में नजर आए थे. (भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >