Rajpal Yadav: बॉलीवुड में कुछ सेलिब्रिटी हैं, जिनका नाम सुनते ही कॉमेडी फिल्मों की याद ताजा हो जाती है. ऐसे ही एक आर्टिस्ट हैं राजपाल यादव, जो पर्सनल लाइफ की उथल पुथल के बाद एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं. वह एक बार फिर फिल्म भूत बंगला के साथ वापसी कर रह हैं, जो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और राजपाल यादव और प्रियदर्शन के बीच नोकझोंक के कई किस्से वायरल हैं. उसी में से एक है जब प्रियदर्शन ने सबके सामने राजपाल यादव का शर्ट फाड़ दिया था.
जब डायरेक्टर ने फाड़ दिया शर्ट
एक इंटरव्यू के दौरान, राजपाल यादव ने भी प्रियदर्शन के साथ अपनी पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि फिल्म हंगामा के लिए जब वो चेन्नई पहुंचे, तो पहली ही मुलाकात में प्रियदर्शन ने उनकी शर्ट फाड़ दी. डायरेक्टर ने उन्हें कहा कि ऐसे रिएक्ट करो जैसे आपने विकेट लिया हो. राजपाल उसी अंदाज में दौड़ने लगे और यही उनका रोल बन गया.
सेट पर रहता था मस्ती का माहौल
राजपाल यादव ने यह भी बताया कि प्रियदर्शन के साथ काम करते समय सेट पर हमेशा हल्का-फुल्का और मजेदार माहौल रहता था. इसी वजह से कलाकार अपने किरदार को और बेहतर तरीके से निभा पाते थे.
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 देने के बाद भी ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए रणवीर सिंह, आमिर खान आगे
