Anupama और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2; की टक्कर पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दोनों की अपनी जगह और पहचान है

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा हर बार टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहता है. पांच साल बाद भी यह शो दर्शकों का फेवरेट है. इस बीच एकता कपूर का नया शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 लॉन्च हुआ है. हाल ही में राजन शाही ने इंटरव्यू में बताया कि क्या इससे अनुपमा को कड़ी टक्कर मिल रही है.

Anupama: शो अनुपमा टीआरपी रेस में हर बार पहले नंबर पर होता है. हालांकि बीच-बीच में अनुपमा की रेटिंग फिसलती है, लेकिन शो अपने आगे किसी अन्य शो को टिकने नहीं देता. राजन शाही के शो में रुपाली गांगुली लीड रोल निभाती है. शो को पांच साल हो गए है, लेकिन अभी भी ये दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. दूसरी तरफ एकता कपूर का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 हाल ही में शुरू हुआ है. राजन शाही ने एक इंटरव्यू में बताया कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से अनुपमा को कड़ा मुकाबला मिल रहा है या नहीं.

राजन शाही ने क्या कहा

राजन शाही से आईएएनएस ने बातचीत में पूछा, आजकल कई पुराने शोज वापस लौट रहे हैं. ऐसे में क्या आपको लगता है कि अनुपमा जैसे मौजूदा शो प्रभावित होंगे. इसपर निर्माता ने कहा, “देखिए, मैं हमेशा यही कहता हूं अगर क्योंकि सास भी कभी बहू थी है तो वो हमेशा एक लेजेंड रहेगा. एकता कपूर जी, स्मृति ईरानी जी, बालाजी और स्टार प्लस ने उस शो के जरिए इंडियन टेलीविजन को वो इज्जत दिलाई जिसकी उसे जरूरत थी. उससे पहले सीरियल्स को इतना गंभीरता से नहीं लिया जाता था, ऐसे शोज टीआरपी की रेस के लिए नहीं आते बल्कि कहानी सुनाने आते हैं. उन्हें सलाम है. हम एक-दूसरे को मेकर्स के तौर पर रिस्पेक्ट करते हैं.” राजन ने आगे कहा, आखिरकार क्योंकि जैसे दिग्गज और अनुपमा जैसे नए शो की तुलना नहीं की जा सकती. दोनों की अपनी-अपनी जगह और पहचान है

अनुपमा में क्या दिखाया गया

सीरियल में दिखाया गया कि तोशू अपनी बहन पाखी को रोते हुए देखता है. वह पूछता कि वह क्यों रो रही है. इसपर पाखी कहती है कि राही का जीतना अनु के सामने मुश्किल है. ऐसे में दोनों भाई-बहन प्लान बनाते हैं कि अनु प्रतियोगिता से बाहर हो जाए. पाखी मंगला गौरी पूजा में अनिता को पैर लगाकर गिरा देती है. अनीता के पैर में गहरी चोट आती है.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: सीरियल में हुई नयी एंट्री, राजन शाही ने कहा- हम उन्हें शो में बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए लाए हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >