Raid 2 Release Date: अजय देवगन की रेड 2 इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, अमय पटनायक से भिड़ेगा ये खूंखार विलेन
Copied link
Raid 2 Release Date: 2018 में रेड के साथ दर्शकों के दिलों को लुभाने के बाद, अजय देवगन आईआरएस अधिकारी, अमय पटनायक के रूप में एक बार फिर वापसी करने के लिए तैयार हैं. राजकुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित रेड 2, 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी.
Raid 2 Release Date: अजय देवगन और वाणी कपूर की क्राइम थ्रिलर फिल्म रेड 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये मूवी अजय की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. जहां पहले ये फिल्म 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, हालांकि बाद में मेकर्स ने इसे बदल लिया. अब रेड 2 की नई रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. यह 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रेड का सीक्वल है जिसमें अजय देवगन, इलियाना डीक्रूज, सौरभ शुक्ला, गायथिरी अय्यर और अमित बिमरोट मुख्य भूमिका में थे.
कब रिलीज होगी रेड 2
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रेड 2 की रिलीज डेट अनाउंस की है. अजय देवगन स्टारर मूवी 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में रितेश देशमुख विलेन की भूमिका निभाएंगे. फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है और निर्माता भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार हैं.
रेड 2 को लेकर तरण आदर्श ने क्या किया ट्वीट
तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अजय देवगन-रितेश देशमुख – वाणी कपूर ‘रेड 2’ की रिलीज डेट लॉक हो गई… #रेड2 – जिसमें #अजय देवगन आईआरएस अधिकारी #अमयपटनाइक की भूमिका निभा रहे हैं – अगले साल सिनेमाघरों में 21 फरवरी 2025 को आएगी… #राजकुमारगुप्ता की ओर से निर्देशित. #रितेशदेशमुख ने विलेन का किरदार निभाया है… फिल्म में #वाणी कपूर और #रजतकपूर भी हैं… बड़े पैमाने पर #दिल्ली और #लखनऊ में फिल्माया गया है. #भूषण कुमार, #कुमारमंगटपाठक, #अभिषेक पाठक और #कृष्णकुमार की ओर से निर्मित.”
रेड की क्या थी कहानी और इसने कितने करोड़ का किया था कलेक्शन
यह फिल्म एक निडर आयकर अधिकारी की कहानी पर आधारित थी जिसने लखनऊ के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति की हवेली पर छापा मारा था. यह कहानी उन जांचों पर गहराई से प्रकाश डालती है, जो पुरुष नायक की ओर ध्यान आकर्षित करती है. मूवी 16 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 154.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.