Lockdown के कारण शूटिंग सेट पर फंसे हैं RadhaKrishn के एक्टर्स, 180 क्रू मेंबर्स भी साथ

RadhaKrishn के लीड एक्टर्स सुमेध मुदगलकर और मल्लिका सिंह अपने क्रू मेंबर्स के साथ पिछले एक महीने से लोकेशन सेट पर ही अटक गये है.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगा हुआ है. ऐसे में टीवी सीरीयल राधाकृष्ण (RadhaKrishn) के लीड एक्टर्स सुमेध मुदगलकर (Sumedh Mudgalkar) और मल्लिका सिंह (Mallika Singh) अपने क्रू मेंबर्स के साथ पिछले एक महीने से लोकेशन सेट पर ही अटक गये है.

Also Read: लॉकडाउन में Sunil Grover घर बैठे क्या-क्या कर रहे? जवाब सुनकर लोट-पोट हो जाएंगे आप

दरअसल, राधाकृष्ण की शूटिंग मुंबई (Mumbai) से दूर महाराष्ट्र बॉर्डर के पास उमरगांव में होती है और जब कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़े और प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा की तब इस सीरियल के एक्टर्स सेट पर शूटिंग कर रहे थे और इनके साथ 180 क्रू मेंबर भी थे. इसलिए यह सब लोग मिलकर उमरगांव के इस सीरयल की शूटिंग लोकेशन पर ही फंसे हैं और लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं.

खबरों की मानें तो सीरियल की शूटिंग तो 18 मार्च को ही बंद हो गई थी. सीरियल में लीड करने वाले दोनों कैरेक्टरर्स ने लॉकडाउन के पहले ही वापस आ जाना था. लेकिन सीरियल में उग्रपत की भूमिका निभा रहे निमय बाली को उमरगांव में कुछ काम था. जिसके बाद उन्होंने ये तय किया कि ये काम कर के ही वापस निकलेंगे. फिर लॉकडाउन की घोषणा हो गई. ऐसे में सब उसी जगह फंस गये.

वहीं, शो में कृष्ण का किरदार निभा रहे सुमेध ने कहा, ‘किसी काम से मुझे यहा रूकना पड़ा, हमें पता नहीं था कि लॉकडाउन हो जाएगा. अब उपर से हालत यह है कि लॉकडाउन 2 भी लग गया है. इस समय जो सबसे जरूरी है वो है सुरक्षित रहना, जो हम सभी लोग यहां पर है. यहां सेट पर मेरे अलावा बहुत से और भी लोग हैं, हम सभी लोग एक साथ रहने की बजाए अलग-अलग रह रहे हैं. यहां स्वस्तिक प्रॉडक्शन की ओर से सभी मेंबर का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस का खौफ और प्रकोप दोनों बढ़ता जा रहा है. इस घातक वायरस के संक्रमण से दुनिया भर में अब तक एक लाख 69 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 24 लाख पार कर गयी है. आंकड़ों पर गौर करें तो दुनियाभर में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 10 लाख पहुंचने में दो महीने का वक्त लगा. लेकिन यह आंकड़ा उसके अगले 13 दिनों में 20 लाख के पार पहुंच गया. भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 18,601 और मृतकों की संख्या 590 हो गयी है.हालांकि, 3251 मरीज अभी तक ठीक भी हुए हैं. देश अभी लॉकडाउन है जो तीन मई को समाप्त होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >