OTT पर नए अंदाज में लौटेगा 24 साल पुराना यह शो, आर. माधवन करेंगे होस्ट

2000 के दशक का लोकप्रिय सेलिब्रिटी टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' नए अंदाज में वापसी कर रहा है. इस बार आर. माधवन शो की मेजबानी करेंगे और यह ZEE5 पर स्ट्रीम होगा.

2000 के दशक का मशहूर सेलिब्रिटी टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' अब एक नए अंदाज में वापस आने वाला है. इस बार यह शो OTT प्लेटफॉर्म (Zee5) पर रिलीज होगा और इसका नाम होगा 'जीना इसी का नाम है 2.0'. इस आइकोनिक टॉक शो को होस्ट फारुख शेख ने किया था, अब इस नए वर्जन को आर. माधवन होस्ट करने वाले हैं.

R.Madhavan on Jeena Isi Ka Naam Hai 2.0: शो के बारे में क्या कहा माधवन ने

शो को होस्ट करने को लेकर माधवन ने कहा कि आज हम अपने पसंदीदा लोगों की जिंदगी के बारे में सोशल मीडिया के जरिए काफी कुछ जान लेते हैं. हमें पता होता है कि वे क्या कर रहे हैं, कहां जा रहे हैं और क्या पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन उनके असली स्वभाव को समझना आसान नहीं होता. उनके मुताबिक, यही वजह है कि 'जीना इसी का नाम है' आज भी लोगों के लिए खास शो है.

माधवन ने पुराने शो और इसके पहले के होस्ट फारुख शेख को याद करते हुए कहा की, मैंने हमेशा से फारुख सर और जिस अंदाज में उन्होंने शो को होस्ट किया था, उसकी तारीफ की है. लाखो लोगो के दिलो की छुने वाली इस विरासत को संभालना एक बड़ी बात है. उन्होंने इस शो में काफी योगदान दिया है और इस शो में सेलिब्रिटी की पब्लिक इमेज से हटकर उनके असली व्यक्तित्व को निखारने का काम काफी बखूबी किया है. ऐसी विरासत को आगे बढ़ाना सम्मान और जिम्मेदारी, दोनों ही है.

New Show will Stay True to the Original One: पुराने शो वाली खासियत बरकरार रहेगी

माधवन ने कहा कि मेकर्स की कोशिश है कि शो के नए सीजन में पुराने शो की खासियत बरकरार रहे और यह आज के दर्शकों को भी पसंद आए. उन्होंने बताया कि इस सीजन में उन मशहूर और सफल लोगों की कहानियां दिखाई जाएंगी, जिन्होंने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है. शो में उनके जीवन के खास पल, रिश्ते और ऐसी कहानियां सामने लाई जाएंगी, जिनके बारे में लोग कम जानते हैं. माधवन के मुताबिक, हर बड़ी सफलता के पीछे एक इंसान की अपनी कहानी होती है और यह कहानियां लोगों के दिलों में लंबे समय तक बनी रहती हैं.

About Jeena Isi Ka Naam Hai 2.0: जीना इसी का नाम है 2.0 शो के बारे में

जीना इसी का नाम है, सेलिब्रिटी टॉक शो मेहमानों की निजी जिंदगी, भावुक पलों और दिलचस्प बातचीत के लिए जाना जाता था. इसमें सितारों से सिर्फ फिल्मों या काम को लेकर सवाल नहीं किए जाते थे, बल्कि उनकी जिंदगी से जुड़ी कई अनसुनी बातें भी सामने आती थीं.

आर. माधवन की मेजबानी वाला यह नया शो ZEE5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। ZEE5 ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 'जीना इसी का नाम है 2.0' जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है.

यह भी पढ़े: क्या ‘शैतान 2’ में फिर दिखेगा आर माधवन का खौफनाक अंदाज? ‘रेड 3’ को लेकर क्या बोले मेकर्स?


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Asha Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >